ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में मिले 2.74 नए मरीज… 1619 की गई जान…. सक्रिय मामले 19.29 लाख के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में मिले 2.74 नए मरीज… 1619 की गई जान…. सक्रिय मामले 19.29 लाख के पार

By @dmin
Published: April 19, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। देश में पिछले 24 घंटों में 2.74 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 1,619 से अधिक लोगों की जिंदगी इस संक्रमण ने लील ली। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़े जारी कर बताया कि देश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2,73,810 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,50,61,919 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 1,619 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,78,769 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।
अमेरिका के बाद भारत में सबसे अधिक एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में 1,44,178 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,29,53,821 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 19,29,329 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सर्वाधिक भारत में है। 
12.26 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। इसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक 12,26,22,590 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 12,29,976 लोगों को रविवार को कोविड टीका लगाया गया है।
26.78 करोड़ लोगों की हुई कोविड जांच
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को देखते हुए कोरोना की जांच में तेजी लाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में रविवार शाम तक 26,78,94,549 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 13,56,133 नमूनों की जांच कल यानी रविवार को की गई। 

2500 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, स्पेशल सेल ने 4 तस्करों को पकड़ा
11 फरवरी से लापता नाबालिग किशोरी व युवक के शव जंगल में फंदे पर लटके मिले… पुलिस जांच में सामने आई यह बात… पढ़े पूरी खबर
कोरोना के सक्रिय मामलों में करीब दो महीने बाद आई गिरावट, घटकर रह गए 65,683 केस
IIFA and Awards 2023: आईफा ने ग्रीन कार्पेट के जरिए दिया पर्यावरण का संदेश, टूट रही रेड कार्पेट की परंपरा, सेलिब्रेटियों ने इस विचार को सराहा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Lockdown 3: The Collector took a meeting of officials लॉकडाउन 3: कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक…. लॉकडाउन के संबंध में जारी गाईड लाईन की दी जानकारी
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 महाराष्ट्र में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, हर तीन मिनट में जान गंवा रहा कोरोना का एक मरीज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?