ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना: हम सभी रहे सचेत और एक दूसरे का रखें खयाल, प्रियंका गांधी की समझाइश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
PoliticsUncategorized

कोरोना: हम सभी रहे सचेत और एक दूसरे का रखें खयाल, प्रियंका गांधी की समझाइश

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खतरे से सतर्क रहने के लिए केंद्र सरकार से लेकर बड़ी हस्तियां लोगों को इससे बचने की सलाह और समझाइश दे रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गुरुवार सुबह ट्वीट कर लोगों को कोरोना वायरस से सचेत रहने की सलाह दी और बताया कि वह किस तरह खुद को और दूसरे लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। प्रियंका ने लिखा कि हम सभी सचेत रहे और एक दूसरे का खयाल रखें। कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कोरोना वाय़रस के संभावित फैलाव के मद्देनज़र अगले दो हफ्ते बहुत अहम हैं। मिलने-जुलने में आपसी दूरी बनाकर और बार-बार अच्छे से हाथ धोने से हम इस वायरस को फैलने से काफी हद तक रोक सकते हैं। आइए, हम सब सचेत रहें और एक दूसरे का ख्याल रखें। प्रियंका की ओर से इसके साथ ही एक चार्ट भी साझा किया गया, जिसमें बताया गया है कि किस तरह ये वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। और अगर हम किसी अन्य से संपर्क नहीं रखते हैं तो इसके फैलने की संभावना कम हो जाती है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने इससे पहले कोरोना वायरस को लेकर एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने लोगों को हाथ धोने, बच्चों का खयाल रखने की सलाह दी थी।
दूसरी ओर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मसले पर सरकार को घेरे हुए हैं। राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के खतरे के बारे में आगाह कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार इससे निपटने के लिए सही कदम नहीं उठा रही है। देश में अब तक कोरोना वायरस के 170 से अधिक पॉजिटिव मामले आ चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अगर दुनियाभर की बात करें तो करीब 8000 लोग इसका शिकार बन चुके हैं

राजनीति _ : सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, जानें झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को मिला कितने विधायकों का समर्थन
शहर के हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है राशन
गांधी जी के विचारों के अनुरूप बनाए विकास की नीति- भूपेश बघेल
विद्युत जामवाल की फिल्म यारा का जबरदस्त टीजर हुआ रिलीज
परिणाम आने से पहले लगाया था दांव, जीत के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा-गरीब जरूरतमंद बच्चे को करें आर्थिक सहयोग प्रदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रंजन गोगोई के शपथ ग्रहण के दौरान राज्यसभा से कांग्रेस का वाकआउट
Next Article यौन शोषण का मामला दर्ज कराने वाली किशोरी के परिजनों के गायब मामले, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?