ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना: अक्टूबर तक दूसरे देशों को वैक्सीन नहीं देगा भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना: अक्टूबर तक दूसरे देशों को वैक्सीन नहीं देगा भारत

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh
Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर के कारण भारत में मचे हाहाकार के बीच टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है लेकिन कई राज्य टीके की कमी का दावा कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियां केंद्र पर आरोप लगा रही हैं कि देश में टीकाकरण अभियान को तवज्जो न देते हुए सरकार ने विदेशों को टीके भेज दिए। अब सरकारी सूत्रों ने बताया है कि सरकार इस साल अक्टूबर के आखिर तक कोरोना वैक्सीन की किसी भी बड़ी खेप का निर्यात नहीं करेगा और वैक्सीन का इस्तेमाल देश में किया जाएगा। हालांकि, इससे दुनियाभर में टीकों की आपूर्ति के लिए शुरू की गई पहल ‘कोवैक्स को काफी नुकसान होने की आशंका है।

बता दें कि कोरोना संकट के कारण सबसे बुरे दौर से गुजर रहे भारत ने बीते महीने ही वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगा दी थी। अभी तक भारत वैक्सीन की 6.6 करोड़ खुराकें निर्यात कर चुका है। हालांकि, भारत की तरफ से टीके का निर्यात रुकने के बाद बांग्लादेश, नेपाल, श्री लंका और कई अफ्रीकी देश अब वैक्सीन पाने के लिए परेशान हो रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि भारत अब अपने देश में टीकाकरण को प्रमुखता देगा क्योंकि यहां संक्रमितों की कुल संख्या ढाई करोड़ पार कर गई है और मौतों के आंकड़ें रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘अंदरखाने यह चर्चा हुई है और कुछ देशों को कह भी दिया गया है कि वे मौजूदा स्थिति में वैक्सीन निर्यात के वादे के पूरान होने की उम्मीद न रखें। हालांकि, सूत्र ने यब भी नहीं बताया कि वे कौन से देश हैं जिन्हें वैक्सीन आपूर्ति में देरी के बारे में जानकारी दी गई है।

दो अन्य सूत्रों ने बताया कि भारत से वैक्सीन निर्यात कब तक वापस शुरू होगा, यह इस पर निर्भर करता है कि भारत कितनी जल्दी दूसरी लहर से पैदा हुई गंभीर स्थिति को नियंत्रित कर लेगा। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल भारत में वैक्सीन आपूर्ति पर फोकस है। पहले यह अनुमान था कि दूसरे देशों को जून से वैक्सीन निर्यात होने लगेगी।
पुलिस ने यहां नेचर बास्केट फार्म हाउस में छापामार कर लाखों के जुए का खुलासा किया है। पुलिस ने 11 जुआरियों से 41 लाख 24 हजार 705 रुपए जब्त किए हैं। इसके साथ ही 5 लग्जरी वाहन, 12 नग मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 11 जुआरी महासमुंद, ओडिशी, रायपुर, दुर्ग के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर तेंदुकोना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जल्द शुरू होगा सी मार्ट, विधायक देवेंद्र यादव ने किया निरीक्षण… अधिकारियों को दिया निर्देश, महिलाओं पर फ़ोकस करके तैयार करें
महतारी हुंकार रैली में गरजी केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी, कहा- A फॉर अमेठी के बाद अब C फॉर छत्तीसगढ़ की बारी
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने धान खरीदी केन्द्रों का किया लोकार्पण, पहला लॉट तौलकर किया खरीदी का शुभारंभ
रेप के आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
गुस्ताखी माफ: आस्था के नाम पर अपसंस्कृति का बोलबाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महामारी पर सियासत तेज: भाजपा बोली- कांग्रेस का बर्ताव गिद्ध जैसा, पीएम की छवि को धूमिल करने की कोशिश महामारी पर सियासत तेज: भाजपा बोली- कांग्रेस का बर्ताव गिद्ध जैसा, पीएम की छवि को धूमिल करने की कोशिश
Next Article एसटीएफ कालोनी वासियों की दूर हुई पेयजल समस्या…. विधायक वोरा व महापौर के प्रयासों से वर्षों बाद टैंकर मुक्त होगा क्षेत्र एसटीएफ कालोनी वासियों की दूर हुई पेयजल समस्या…. विधायक वोरा व महापौर के प्रयासों से वर्षों बाद टैंकर मुक्त होगा क्षेत्र
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?