ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरिया का झुमका जलाशय बनेगा पर्यटन केन्द्र,  पहली बार छत्तीसगढ़ में शिकारा बोट का आनंद ले सकेंगे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

कोरिया का झुमका जलाशय बनेगा पर्यटन केन्द्र,  पहली बार छत्तीसगढ़ में शिकारा बोट का आनंद ले सकेंगे लोग

By Mohan Rao
Published: August 17, 2023
Share
कोरिया के झुमका जलाशय में शिकारा बोट
SHARE

कोरिया। प्रकृति के गोद में बसे और हरियाली की चादर से ढंके छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के झुमका जलाशय शीघ्र पर्यटन के मानचित्र में शामिल होगा। कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने झुमका जलाशय पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए हाऊस बोट, शिकारा बोट निर्माण का भूमिपूजन किया। जिला प्रशासन कोरिया ने पर्यटन की असीम संभावनाओं से भरे झुमका जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य योजना तैयार की है ताकि जिले और छत्तीसगढ़ सहित देश के पर्यटक भी ब़ड़ी संख्या में झुमका बांघ पहुंच सके।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ज्योत्सना महंत

बता दें कि 350 हेक्टेयर में फैले झुमका बांध को देखने यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। विगत वर्ष ‘झुमका महोत्सव’ धूमधाम से मनाया गया था। जिसमें जिले सहित आसपास के हजारों पर्यटक यहां पहुंचे हुए थे। झुमका जलाशय के लिए लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से दो हाउस बोट एवं पांच शिकारा बोट का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि प्रकृति की इस अनमोल धरा पर अब संभवतः छत्तीसगढ़ का पहला शिकारा बोट इस झुमका जलाशय में होगा।

सांसद महंत ने यह भी कहा अब कश्मीर, केरल जाने के बजाय कोरिया आकर शिकारा बोट का लुफ्त उठाएंगे। साथ ही यह झुमका जलाशय बालीवुड व छालीवुड के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगी, उन्होंने हेलीपेड भी बनाने की बात कही ताकि देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच सके। भूमिपूजन के अवसर पर कोरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रतीक गुप्ता, योगेश शुक्ला, नजीर अहमद, अशोक जायसवाल, अनिल जायसवाल, अन्नपूर्णा सिंह, संगीता राजवाड़े, चन्द्रप्रकाश राजवाड़े, विनोद शर्मा, एसडीएम अंकिता सोम, डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार साहू, विनय कुमार कश्यप, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ए टोप्पो आदि उपस्थित रहे।

जानिए क्या है शिकारा बोट
शिकारा एक प्रकार की लकड़ी की नाव है, जो मुख्यतः जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर की डल झील में प्रयोग में लाई जाती है। जम्मू कश्मीर के अलावा शिकारे जैसी नावें केरल राज्य में भी प्रयोग की जाती है। भूमिपूजन के अवसर पर संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने कहा कि झुमका जलाशय में पर्यटकों के लिए तमाम सुविधा उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ऐसे में यहां के रखरखाव की जिम्मेदारी हम सबकी है। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि इस खूबसूरत झुमका जलाशय में जो विकास कार्यों की भूमिपूजन हो रहा है, वह कोरियावासियों को समर्पित हैं। हाउस बोट एवं शिकारा बोट हो जाने से छत्तीसगढ़ व देश के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां आएंगे साथ ही उन्होंने यह भी कि स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जाएगा। झुमका बांध में बांस से बने रेस्टोरेंट, शुलभ शौचालय, बच्चों के लिए खेल मैदान, आइसलैण्ड, उद्यान, मोटर बोट आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

स्कूली शिक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रालय की नई गाइडलाइन…. बच्चों की वजन का 10 फीसदी होगा स्कूल बैग का भार… क्लासवार होमवर्क की समय सीमा तय
महिला कांस्टेबल जो सड़क पर लेती है बच्चों की क्लास, CG के IPS दीपांशु काबरा भी हुए कायल.. ट्वीट कर लिखी यह बात
सुकमा, दंतेवाड़ा, से लेकर चिरमिरी जैसे शहरों में भी खुलेंगी सेंट्रल लाइब्रेरी, अलग-अलग शहरों में 18 सेंट्रल लाइब्रेरीज की मंजूरी
अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और ओडिशा सरकार मिलकर झारसुगुड़ा में 500 आंगनवाड़ी केन्द्रों को नंद घरों में करेंगे परिवर्तित
Bhilai : वैशाली नगर में अपार्टमेंट की लिफ्ट गिरी, एक ही परिवार के चार लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस
Next Article देश में मत्स्य बीज उत्पादन में पांचवें और मत्स्य उत्पादन में छठवें स्थान पर है छत्तीसगढ़ देश में मत्स्य बीज उत्पादन में पांचवें और मत्स्य उत्पादन में छठवें स्थान पर है छत्तीसगढ़

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?