ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा के डिंगापुर में ई.एस.आई.सी. अस्पताल के भवन को बनाया जा रहा है कोविड-19 अस्पताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

कोरबा के डिंगापुर में ई.एस.आई.सी. अस्पताल के भवन को बनाया जा रहा है कोविड-19 अस्पताल

By @dmin
Published: April 19, 2020
Share
SHARE

100 बिस्तर के कोविड अस्पताल में वेंटिलेटर सहित होगी सभी आधुनिक सुविधांए

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा के कटघोरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे कोरबा जिले की कलेक्टर एवं एस.पी.से रोज ताजा स्थिति की जानकारी ले रहे है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए कोरबा जिले में ही अत्याधुनिक सुविधा युक्त हॉस्पिटल स्थापित करने के निर्देश दिये हैं। उनके निर्देश पर कोरबा के डिंगापुर में बने ई.एस.आई.सी.अस्पताल के नवनिर्मित भवन को कोविड अस्पताल के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है। अस्पताल में डीएमएफ मद, सीएसआर मद सहित शासकीय मदों का कन्वर्जेन्स करके विभिन्न सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 100 बिस्तर अस्पताल विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। अस्पताल में सिंगल रूम वाले 33 एकल वार्डो में व्यवस्थाओं के साथ 20 बिस्तर का आईसीयू-एचडीयू और 50 बिस्तरों का जर्नल वार्ड बना लिया गया है। अस्पताल में 3 वेंटिलेटरों सहित वार्डो में कोरोना संक्रमितो के इलाज के लिए आवश्यकता पड़ने पर समेकित आक्सीजन सप्लाई सिस्टम भी स्थापित कर लिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर जिले के निजी अस्पतालों से तत्काल 18 और वेटिंलेटर इस अस्पताल के लिए अधिगृहित करने निर्देश जारी किये जा चुके है। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए विशेष प्रशिक्षित 6 डाक्टरों तथा 12 नर्सिग स्टाफ सहित 4 वार्ड ब्वाय भी डयूटी पर लगाये गये है। इस अस्पताल में जरूरी दवाईयां पीपीई कीट, मास्क सेनेटाईजर सहित अन्य जरूरी उपकरण और सुरक्षा के सामानों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था कर ली गयी है। कोविड अस्पताल में काम करने वाले डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए अलग से आवास व्यवस्था अस्पताल परिसर में ही किया गया है। अस्पताल परिसर में बने 32 मकानों को इसके लिए अधिगृहित किया गया है।

One Nation, One Ration Card Scheme: राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अब 31 जुलाई तक
विदेशी प्रतिभागी आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित, कहा छत्तीसगढ भ्रमण के लिए बढिय़ा जगह
जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
भिलाई निगम दे रहा ऑनलाइन टैक्स पटाने की सुविधा, घर बैठे टैक्स पटाएं और छूट का लाभ भी पाएं
छत्तीसगढ़ में अब तक 1132.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज… जाने आपके जिले में क्या है बारिश का हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री डी.पी. धृतलहरे के निधन पर दुःख व्यक्त किया
Next Article सीएम भूपेश बघेल ने कहा रोजमर्रा के कामों में बरते पूरी सावधानी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?