ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोण्डागांव जिले में कोरोना संक्रमण का बड़ा कारण विवाह समारोह: कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के द्वारा लोगों को कोरोना से बचाने किया जा रहा प्रयास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कोण्डागांव जिले में कोरोना संक्रमण का बड़ा कारण विवाह समारोह: कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के द्वारा लोगों को कोरोना से बचाने किया जा रहा प्रयास

By @dmin
Published: May 6, 2021
Share
शादी की वैध उम्र 18 से होगी 21 साल, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
शादी की वैध उम्र 18 से होगी 21 साल, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
SHARE

कोण्डागांव। कलेक्टर सह टास्क फोर्स अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा सभी विकासखण्डों के नोडल अधिकारियों से कोरोना संक्रमण के कारणों के संबंध में विश्लेषण किया गया। इस दौरान टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के कार्य में सटीकता एवं तत्परता लाने हेतु व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर चर्चा की गयी। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को किसी मरीज के पॉजिटिव पाए जाने पर उससे निजी तौर पर संपर्क कर उससे कोरोना के उन तक पहुंचने के कारण की जांच करने के लिए निर्देश दिए। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रश्नावली का निर्माण किया गया है। इस प्रश्नावली का प्रयोग कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए जाने वाले दलों द्वारा किया जाएगा। जिला प्रशासन का यह प्रयास रहा है कि कोरोना के कारणों की तह तक पहुंच संक्रमण फैलाने वाले कारकों को जानकर कोरोना फैलाने से रोका जाए। इसके लिए प्रतिदिन स्वास्थ विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना को रोकने के लिए एक कांटेक्ट ट्रेसिंग, वैक्सीनेशन एवं एक्टिव सर्विलांस पर जोर देना होगा।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए गए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के अनुसार पाया गया कि 03 मई को संक्रमित पाए गए मरीजों में 31 प्रतिशत मरीज केवल विवाह समारोह में सम्मिलित होने की वजह से संक्रमित हुए थे। जो कि सभी कारणों में सर्वाधिक था। इसके पश्चात प्राथमिक संपर्क में आने से 30 प्रतिशत, दुकानों तथा बाजारों एवं हॉस्पिटलों से 12 प्रतिशत, द्वितीयक कांटेक्ट से 13 प्रतिशत, यात्रा के कारण 2 प्रतिशत, 1.6 प्रतिशत मृत्यु संस्कारों में जाने से तथा 7 प्रतिशत लोगों में कोरोना का कारण अज्ञात रहा। इस प्रकार आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों को विवाह संस्कारों में ना जाने की अपील की है। केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही विवाह एवं मृत्यु संस्कारों में जाएं।

अंबिकापुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, हाथ हिलाकर किया अभिवादन
shreekanchanpath 96 # 18 January 2025
नशे पर दुर्ग पुलिस की नकेल : दो बदमाश गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद
Bijapur : कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, अपनी ही सर्विस गन से खुद को मारी गोली
क्रिएटिव कराटे एकेडमी में 3 वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सौम्या ने 7 साल 3 माह में प्राप्त किया ब्लेक बेल्ट का खिताब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधायक वोरा ने कहा- बड़ी चुनौती में मुख्यमंत्री का बेहतर प्रबंधन हो रहा कारगर…. भाजपा राजनीति नहीं, केंद्र से वैक्सीन की करे मांग
Next Article CBSE 10th: Tenth result was better than last year बंगाल में फिर हिंसा: अब केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर हमला…. टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?