ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दी के मौसम में शिशु को नहलाने से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकती है मुश्किल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सर्दी के मौसम में शिशु को नहलाने से पहले जान लें ये बातें, वरना हो सकती है मुश्किल

By @dmin
Published: October 24, 2020
Share
SHARE

पहली बार मां बनने पर महिलाओं को कई बातों के बारे में पता नहीं होता है। जैसे कि उन्हें पता नहीं होता कि सर्दी के मौसम में शिशु को कैसे नहलाना चाहिए। पहली बार शिशु को नहलाने में हर मां को डर लगता है और अगर बात सर्दी की हो तो डर और बढ़ जाता है। यहां हम आपको ठंड के मौसम में शिशु को नहलाने से पहले ध्यान रखने वाली कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं।

Contents
  • क्या सर्दी में शिशु को रोज नहला सकते हैं
  • कब शुरू करें शिशु को नहलाना
  • ये गलती न करें
  • ठंड में नहलाने का सही तरीका
  • शिशु के लिए बाथ टिप्स

क्या सर्दी में शिशु को रोज नहला सकते हैं

कुछ पैरेंट्स साफ सफाई की वजह से शिशु को रोज नहलाना पसंद करते हैं लेकिन ठंड में बच्चे को जल्दी-जल्दी नहलाने से उसके एलर्जी, जुकाम और बीमार पडऩे का खतरा रहता है।
नवजात शिशु की त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए गुनगुने पानी के बार बार संपर्क में आने और कुछ बेबी प्रोडक्ट्स की वजह से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है और त्वचा रूखी हो सकती है या खुजली हो सकती है।

कब शुरू करें शिशु को नहलाना

जब तक कि नवजात शिशु की अम्बिलिकल कॉर्ड गिर न जाए तब तक उसे नहलाना नहीं चाहिए। अम्बिलिकल कॉर्ड के ठीक होने पर शिशु को तीन दिन में एक बार नहला सकते हैं। हालांकि, शिशु के मुंह, चेहरे और निजी अंगों को रोज साफ करना चाहिए।

ये गलती न करें

अगर बहुत ज्यादा ठंड का मौसम है तो शिशु को नहलाने के बाद गरमाई देने का इंतजाम जरूर रखें। दिन में धूप निकलने के बाद शिशु को नहलाना सही रहता है। शिशु की अच्छी नींद के लिए आप उसे रात को सोने से पहले भी नहला सकती हैं लेकिन ठंड में दोपहर के समय नहलाना ही सही होता है क्योंकि इस समय ठंड रात की तुलना में कम होती है।

ठंड में नहलाने का सही तरीका

बहुत ज्यादा ठंड होने पर बाथरूम में हीटर का इस्तेमाल करें ताकि शिशु को ठंड न लगे। बाथ टब को गुनगुने पानी से भर दें और शिशु को नहलाने से पहले एक बार चैक जरूर करें कि पानी ज्यादा गर्म तो नहीं है। पानी ठीक लगने के बाद ही शिशु को अब में बैठाएं।

शिशु के लिए बाथ टिप्स

टब में शिशु की छाती जितना पानी भरें, इससे ज्यादा पानी भरना बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ठंड के मौसम में देर तक शिशु को पानी में न रखें और पैरों से नहलाना शुरू करें। बच्चे को पानी से निकालकर तौलिए में लपेट लें और जल्दी से उसका बदन पोंछ दें।
नहलाते समय अपने पास ही तौलिया रखें ताकि नहाने के बाद शिशु को इंतजार न करना पड़े। नहाने के बाद कपड़े पहनाने से पहले शिशु का शरीर अच्छी तरह से पोंछ लें।
नहलाने के बाद शिशु की त्वचा को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। नहलाने के बाद डायपर रैश क्रीम लगाएं।

आईसीएमआर की चेतावनी: तीन हफ्ते बाद आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर… जाने किस वजह से आएगी तीसरी लहर, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
चीन और रूस के लड़ाकू विमान घुसे दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा क्षेत्र में, बढ़ा तनाव
हाई कोर्ट का आदेश- चारों आरोपियों के शवों का दोबारा किया जाए पोस्टमार्टम
68 युवाओं के दल को सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यूनिटी मार्च में होंगे शामिल
सावन का पहला सोमवार: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय… यहां पढ़े आखिर क्यों है सावन सोमवार का इतना महत्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article च्युइंगम चबाने से डबल चिन और मोटापा होता है कम, जानें और भी फायदे
Next Article तिरंगे पर महबूबा के बयान से नाखुश पीडीपी के तीन नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर मचा बवाल, विहिप ने दे दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?