ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमी के बीच सेलिब्रिटीज और नेताओं ने कैसे खरीदीं कोरोना की दवाएं? बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को जांच का दिया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कमी के बीच सेलिब्रिटीज और नेताओं ने कैसे खरीदीं कोरोना की दवाएं? बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को जांच का दिया आदेश

By @dmin
Published: May 27, 2021
Share
कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया
कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह जांच करे कि कैसे सेलिब्रिटीज और नेताओं ने जरूरतमंदों की मदद के लिए कोविड-19 रोधी और इंजेक्शन की खरीद की जबकि उसी वक्त देश में उनकी भारी कमी थी। जस्टिस अमजद सैयद और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की अवकाश पीठ ने कहा कि सेलिब्रिटीज की मंशा दूसरों की मदद करने की हो सकती है लेकिन उन दवाओं को आवंटित करने के लिए केंद्र सरकार ही अधिकृत थी।

अदालत ने रेखांकित किया कि इन लोगों को एहसास नहीं था कि वे कानून के विपरीत काम कर रहे हैं। पीठ ने कहा कि ऐसे में इस गैर कानूनी खरीद, जमाखोरी, कालाबाजारी और अधिक मात्रा में दवा मुहैया कराने की जांच की जानी चाहिए। अदालत का यह आदेश महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल आशुतोष कुम्भकोणी द्वारा यह बताने के बाद आया कि राज्य ने मुंबई से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी, अभिनेता सोनू सूद के चैरिटी फाउंउेशन और कुछ अन्य लोगों को मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

कुम्भकोणी ने बताया कि सिद्दीकी और सूद ने जवाब दे दिया है और दोनों बताया कि उन्होंने न तो दवाएं और इजेक्शन की खरीद की और न ही उनका भंडारण किया। एडवोकेट जनरल ने अदालत को बताया, उन्होंने कहा कि वे कुछ मामलों में केवल दवाओं की कीमत अदा कर सुविधा देने का काम कर रहे थे और कुछ मामलों में बिना भुगतान किए। उन्होंने बताया कि वे निर्माताओं के संपर्क में थे।
कुम्भकोणी ने अदालत को बताया कि सिपला और अन्य निर्माताओं को सेलिब्रिटियों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति करने के आरोपों पर नोटिस जारी किया गया है। अदालत ने हालांकि, कहा कि कैसे सेलिब्रिटी दवाओं को प्राप्त करने के लिए निर्माताओं के संपर्क में रह सकते हैं, वह भी तब जब दवाएं केंद्र सरकार के जरिये आवंटित की जानी हो। पीठ ने पूछा, क्या आपके अधिकारी इस जवाब को स्वीकार करेंगे? क्या यह विश्वसनीय है? इसके बाद कुम्भकोणी ने कहा कि राज्य सरकार की इस मामले में जांच जारी है।

कोविड टीके के परिवहन के लिए हवाईअड्डे, विमान और कार्गो कंपनियां तैयारी में जुटीं
Bhilai Breaking : बारिश में डूब गई आकाशगंगा, दुकानों में घुसा पानी…. तस्वीरों में देखें मार्केट का हाल
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल: पिछले 24 घंटे में सामने आए 83883 नए मामले….. 38 लाख के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Breaking News : 25 नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय – बीजापुर बदलाव की राह पर, बंदूकें अब हो रही हैं ख़ामोश
यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीवेज सिस्टम सुधारने भिलाई निगम पहुंची तीन नई मशीनें… एक वाहन में दो प्रकार के सिस्टम, चोक सीवेज लाइन के लिए बेहद कारगर है यह मशीन सीवेज सिस्टम सुधारने भिलाई निगम पहुंची तीन नई मशीनें… एक वाहन में दो प्रकार के सिस्टम, चोक सीवेज लाइन के लिए बेहद कारगर है यह मशीन
Next Article पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?