ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने जरूरी खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने ली बैठक
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhUncategorized

कलेक्टर ने जरूरी खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने ली बैठक

By @dmin Published April 4, 2020
Share
SHARE

राजनांदगांव। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने जिले में जरूरी खाद्यान्न उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री मौर्य ने बैठक में कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजों चावल, दाल, चना, मटर, सोयाबीन, प्यास, आलू, शक्कर, बिस्किट, रसोई गैस और सब्जियों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापारियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में अपर कलेक्टर ओंकार यदु, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, जिला खाद्य अधिकारी किशोर कुमार सोमावार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मौर्य ने सबसे पहले व्यापारिक प्रतिनिधियों से जरूरी खाद्यान्न की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। श्री मौर्य ने कहा कि थोक व्यापारियों के पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भण्डारण होना चाहिए। खाद्यान्न आपूर्ति की चयन को बनाए रखना है ताकि जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित न हो। उन्होंने व्यापारियों से वाहनों और हमालों की सूची उपलब्ध कराने की बात कहते हुए कहा कि उनके लिए पास दिए जाएंगे। किराना दुकानों में गांव से आने वाले मजदूरों और हमालों के पास ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा जारी किए जा रहे हैं। वाहनों और वाहन चालकों के पास मौके पर उपलब्ध रहना चाहिए। श्री मौर्य ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि हमालों और मजदूरों को मास्क और सेनेटाईजर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। कलेक्टर श्री मौर्य ने खाद्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में अनाज और जरूरी सामानों की उपलब्धता की रिपोर्ट हर दिन दी जाए। दूसरे जिलों से खाद्य सामग्री लाने ले जाने वाले वाहनों का पंजीयन व्यापारी अनिवार्य रूप से करा ले। उन्होंने इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्री मौर्य ने जोर देकर कहा कि रसोई गैस की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने दूध के खराब होने की शिकायतों की चर्चा करते हुए कहा कि होटलों में इससे पनीर और खोवा बना सकते हैं। श्री मौर्य ने कहा कि सब्जी और फल की व्यवस्था करने के लिए प्रशासन की ओर से हर सप्ताह रेट लिस्ट बनाई जाएगी। सप्ताह भर उसी रेट पर सब्जियों और फलों की खरीदी-बिक्री होगी। कलेक्टर श्री मौर्य ने अंत में व्यापारिक प्रतिनिधियों से कहा कि खाद्यान्न भण्डारण और आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे मुझे खुद जानकारी दे सकते हैं।

You Might Also Like

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि

धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

@dmin April 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजरंग दल जिला भिलाई द्वारा किया गया 200 परिवारों को अनाज वितरण
Next Article रेडक्रास सोसायटी की बैठक संपन्न

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?