ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने जरूरी खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने ली बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कलेक्टर ने जरूरी खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने ली बैठक

By @dmin
Published: April 2, 2020
Share
SHARE
राजनांदगांव। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने जिले में जरूरी खाद्यान्न उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री मौर्य ने बैठक में कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी चीजों चावल, दाल, चना, मटर, सोयाबीन, प्यास, आलू, शक्कर, बिस्किट, रसोई गैस और सब्जियों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापारियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में अपर कलेक्टर ओंकार यदु, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, जिला खाद्य अधिकारी किशोर कुमार सोमावार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मौर्य ने सबसे पहले व्यापारिक प्रतिनिधियों से जरूरी खाद्यान्न की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। श्री मौर्य ने कहा कि थोक व्यापारियों के पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भण्डारण होना चाहिए। खाद्यान्न आपूर्ति की चयन को बनाए रखना है ताकि जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित न हो। उन्होंने व्यापारियों से वाहनों और हमालों की सूची उपलब्ध कराने की बात कहते हुए कहा कि उनके लिए पास दिए जाएंगे। किराना दुकानों में गांव से आने वाले मजदूरों और हमालों के पास ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा जारी किए जा रहे हैं। वाहनों और वाहन चालकों के पास मौके पर उपलब्ध रहना चाहिए।
श्री मौर्य ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि हमालों और मजदूरों को मास्क और सेनेटाईजर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। कलेक्टर श्री मौर्य ने खाद्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में अनाज और जरूरी सामानों की उपलब्धता की रिपोर्ट हर दिन दी जाए। दूसरे जिलों से खाद्य सामग्री लाने ले जाने वाले वाहनों का पंजीयन व्यापारी अनिवार्य रूप से करा ले। उन्होंने इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्री मौर्य ने जोर देकर कहा कि रसोई गैस की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने दूध के खराब होने की शिकायतों की चर्चा करते हुए कहा कि होटलों में इससे पनीर और खोवा बना सकते हैं। श्री मौर्य ने कहा कि सब्जी और फल की व्यवस्था करने के लिए प्रशासन की ओर से हर सप्ताह रेट लिस्ट बनाई जाएगी। सप्ताह भर उसी रेट पर सब्जियों और फलों की खरीदी-बिक्री होगी। कलेक्टर श्री मौर्य ने अंत में व्यापारिक प्रतिनिधियों से कहा कि खाद्यान्न भण्डारण और आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे मुझे खुद जानकारी दे सकते हैं। 
कैम्प प्रखंड के 121 मंदिरों से निकलेगी शोभायात्रा
चंद्रा मौर्या के समीप कॉन्प्लेक्स निर्माण, संचालक ने मांगा जवाब के लिए और समय
भिलाई सुपेला के सब्जी मंडी में सुकरो की लगातार मौत, व्यापारी हो रहे हैं परेशान
12वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए टीम रवाना
नए दौर के साथ किताबों का सदियों पुराना दौर खत्म.. अब कहाँ कोई पढ़ना चाहता है-अतुल मलिकराम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजरंग दल जिला भिलाई द्वारा किया गया 200 परिवारों को अनाज वितरण
Next Article रेडक्रास सोसायटी की बैठक संपन्न
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?