ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: KL राहुल और धवन में चल रही रेस, तूफानी ओपनर ने कहा- मेरी टीम में शिखर की कोई जगह नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

KL राहुल और धवन में चल रही रेस, तूफानी ओपनर ने कहा- मेरी टीम में शिखर की कोई जगह नहीं

By @dmin
Published: January 6, 2020
Share
SHARE

गुवाहाटी: मेजबान भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच रविवार को पहला टी20 मैच बारिश में धुल गया. इसके साथ ही केएल राहुल (KL Rahul) और शिखर धवन के बीच होने वाला दिलचस्प मुकाबला भी नहीं हो सका. जी हां, अगले कुछ महीने केएल राहुल और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के बीच एक सीरीज होने वाली है. यह सीरीज तय करेगी कि अगले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर कौन होगा. इसके लिए केएल राहुल और शिखर धवन के बीच रेस चल रही है.

केएल राहुल और शिखर धवन की रेस का फैसला क्या होगा, यह तो अभी पता नहीं. लेकिन भारत के तूफानी ओपनर रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) की राय साफ है. उनका कहना है कि वे टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम (Team India) में शिखर धवन को नहीं चुनेंगे. इसकी बजाय वे केएल राहुल को रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर चुनना पसंद करेंगे. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2020) इसी साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है.

पूर्व कप्तान के. श्रीकांत (K Srikkanth) ने कहा, ‘श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में रन बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है. इसकी कोई गिनती नहीं है. यदि मैच मुख्य चयनकर्ता होता तो शिखर धवन को टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) की टीम में नहीं चुनता. धवन और राहुल के बीच कोई मुकाबला नहीं है. सिर्फ एक विजेता है.’

शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्होंने अपनी वापसी पर कहा, ‘मैं 2020 में नई शुरुआत करना चाहता हूं. मैं भारत के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं. पिछले साल मुझे चोट के कारण कई बार परेशान होना पड़ा. लेकिन चोट खेल का हिस्सा है. मैं इससे उबर चुका हूं. यह नया साल है. मैं पूरी सकारात्मकता के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं. यह सीरीज मेरे लिए अच्छा मौका है.’

शिखर धवन चोट से पहले भी टी20 मैचों में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उन्होंने अपनी पिछली 12 पारियों में 110.56 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 272 रन बनाए हैं. दूसरी ओर केएल राहुल ने पिछली 9 पारियों में 142.40 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 356 रन बनाए हैं. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया था.

अगस्त-सितंबर में आईपीएल के आयोजन की संभावनाएं तलाश रही बीसीसीआई
इंग्‍लैंड एक ही समय पर दो टीमें उतार सकता है: इयान मोर्गन
नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्यो पर जनता की मुहर: भूपेश बघेल
जल्द ही टीम में वापसी करेंगे ऋषभ पंत: पॉन्टिंग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन…. 15 जून 2021 तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन… हर जिले के प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को मिलेगी टीशर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टोक्यों ओलंपिक पर सिंधू की नजरें
Next Article पत्रकार देवेन्द्र बघेल नागपुर में महर्षि नारदमुनी अवार्ड से सम्मानित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?