ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन: दिल्ली जाने वाले हर मार्ग पर जबरदस्त बैरिकेडिंग, वाहनों की हो रही जांच, कई मेट्रो स्टेशन भी बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसान आंदोलन: दिल्ली जाने वाले हर मार्ग पर जबरदस्त बैरिकेडिंग, वाहनों की हो रही जांच, कई मेट्रो स्टेशन भी बंद

By @dmin
Published: February 1, 2021
Share
SHARE

गाजियाबाद (एजेंसी)। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों का आंदोलन 68वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अब इस पूरे आंदोलन का केंद्र गाजीपुर बॉर्डर बन गया है जिसके चलते दिल्ली पुलिस यहां पहुंचने वाले मार्ग बंद करती जा रही है। आज ही दिल्ली पुलिस ने महाराजपुर बॉर्डर बंद किया है और सप्ताह का पहला दिन होने के चलते महाराजपुर से वैशाली तक लंबा जाम लग गया है। इसके साथ ही अन्य कई मार्गों पर भी लंबा जाम लगा हुआ है।
पुलिस ने दिल्ली जाने वाले हर मार्ग पर जबरदस्त बैरिकेडिंग कर दी है और साथ ही वाहनों की सघनता से जांच भी की जा रही है। इसका कारण है किसानों का वो एलान जिसमें उन्होंने 1 फरवरी के दिन संसद घेराव की बात कही थी। हालांकि बाद में अपने इस एलान को किसानों से वापस ले लिया था लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद पुलिस को उन पर भरोसा नहीं है। इसके चलते हर रास्ते पर बैरिकेडिंग बहुत तगड़ी की गई है और सिर्फ दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी कई इलाकों में लंबा जाम लगा है। दिल्ली पुलिस ने महाराजपुर बॉर्डर को बंद कर दिया है और बैरिकेडिंग लगा दी है। इसी के चलते महाराजपुर से वैशाली तक लंबा जाम लग गया है। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण वाहनों का दबाव अधिक है। गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि बॉर्डर दिल्ली पुलिस की ओर से बंद किया गया है। भोपुरा और ज्ञानी बॉर्डर की ओर से ही वाहन दिल्ली आ जा सकते हैं।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के सभी 14 लेन पहले से हैं बंद
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की सभी 14 लेन को दिल्ली पुलिस ने पहले ही बंद कर दिया था। इससे दिल्ली जाने वालों के लिए परेशानी बढ़ गयी है। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा और टिकरी बॉर्डर पर बने प्रवेश तथा निकास द्वारों को बंद कर दिया है। गाजीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा के लिए अक्षरधाम पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। जिसके चलते वाहनों का दबाव बढऩे से लंबा जाम लग गया है। इस वजह से आईएसबीटी आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सड़क नंबर 56 प्रभावित है।

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को सराहा
कोरोना को लेकर सोनिया गांधी ने की सीएम बघेल से बात, सीएम ने कहा-सारे आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त
छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने प्रदेश की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कही बड़ी बात… छत्तीसगढ़ फिल्म नीति बनने से यह होगा लाभ
छत्तीसगढ़ में अब तक 1132.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज… जाने आपके जिले में क्या है बारिश का हाल
Bhilai Breaking : अर्थी सहित शव को उठा ले गई पुलिस, देर रात हुई थी युवक की मौत… जानिए क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article After 75 days, so few cases of corona in the country: 60471 new cases surfaced in the last 24 hours भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 11,427 नए मामले सामने आए….. 118 लोगों की हुई मौत
Next Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत ओडिशा: कोरापुट जिले में वैन पलटने से 9 लोगों की मौत, 13 घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?