ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान आंदोलन : किसानों का बड़ा ऐलान, दिल्ली का मेन हाईवे जाम कर आवाजाही करेंगे बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसान आंदोलन : किसानों का बड़ा ऐलान, दिल्ली का मेन हाईवे जाम कर आवाजाही करेंगे बंद

By @dmin
Published: November 28, 2020
Share
किसान आंदोलन : किसानों का बड़ा ऐलान, दिल्ली का मेन हाईवे जाम कर आवाजाही करेंगे बंद
किसान आंदोलन : किसानों का बड़ा ऐलान, दिल्ली का मेन हाईवे जाम कर आवाजाही करेंगे बंद
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कृषि विधेयक सहित विभिन्न कृषि कानूनों के विरोध के चलते पंजाब-हरियाणा और यूपी के किसानों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। आंदोलन के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे किसानों ने बड़ा ऐलान किया है। किसानों ने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वह दिल्ली का मेन हाईवे जाम करके आवाजाही पूरी तरह से बंद कर देंगे।

मेन हाईवे जाम करने की खबर से दिल्ली पुलिस के अफसरों में खलबली मच गई हैं। किसानों का कहना था कि जैसा उनकी कमेटी कहेगी किसान वही करेंगे। रविवार को भारी मांत्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाडिय़ों से किसानों के कई संगठन शंभू बॉर्डर पहुंचे। हालांकि प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर भारी फोर्स तैनात है, लेकिन किसानों के तेवर के आगे पुलिस के पसीने छूटते दिखाई दिए। अलग-अलग राज्यों से दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे किसानों को रोकने के लिए उन पर पानी की बौछारें, आंसू गैस और कुछ जगहों पर लाठियां भी भांजी गईं, लेकिन दिल्ली की ओर किसानों के बढ़ते कदम पीछे नहीं हटे।

#WATCH | कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए किसान पंजाब की अलग-अलग जगहों से दिल्ली की ओर बढ़ते हुए शंभू बॉर्डर पहुंचे।

सरकार द्वारा बुराड़ी में प्रदर्शन करने की अनुमति पर एक किसान ने कहा,"हम दिल्ली का मेन हाईवे जाम कर,आवाजाही बंद करेंगे। जो हमारी कमेटी कहेगी वही करेंगे।" pic.twitter.com/6BK7knPPev

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2020

किसानों पर लाठीचार्ज की राहुल-प्रियंका ने की निंदा, सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली पहुंचने से रोके जाने के प्रयास को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दावा किया कि दिल्ली आने वाले पूंजीपतियों के लिए लाल कालीन बिछाई जाती है, जबकि किसानों के आने पर रास्ते खोदे जा रहे हैं। पुलिस द्वारा किसानों पर हो रही लाठीचार्ज की राहुल और प्रियंका गांघी ने कड़ी निंदा की।

क्यों हो इतना विरोध-प्रदर्शन
केन्द्र सरकार की ओर से पारित नए कृषि बिल से न्यूनतम समर्थन मूल्य के खत्म होने का डर है। अब तक किसान अपनी फसल को अपने आसपास की मंडियों में सरकार की ओर से तय की गई एमएसपी पर बेच देते थे। इस नए कानून से किसान कृषि उपज मंडी समिति से बाहर कृषि के कारोबार को मंजूरी दी है। इसके तहत किसानों को डर सता रहा है कि अब उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। केन्द्र सरकार अपने बयानों में कह रही है कि वह एमएसपी जारी रखेगी। इसके साथ ही देश में कहीं भी मंडियों को बंद नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन सरकार ने इस बात को नए कानून में नहीं जोड़ा है, इसी वजह से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

दिल्ली देहरादून हाईवे हुआ वन वे
भाकियू के दिल्ली कूच के कारण पुलिस प्रशासन ने दिल्ली देहरादून एनएच-58 को वनवे कर दिया है। परतापुर तिराहे से से ही देहरादून की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। एक ही लाइन से दोनों तरफ आना जाना हो रहा है। भाकियू के दिल्ली कूच के कारण देहरादून से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। मोदीपुरम से ट्रैफिक को दूसरी तरफ से गुजारा जा रहा है। इससे जाम की स्थिति हो गई है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर किसानों का कहना है कि उनकी लड़ाई जनता से नहीं सरकार से है।

मंत्री डॉ डहरिया के निर्देश पर हाई स्कूल के दो शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त, ग्रामीणों ने जताई खुशी : जिला शिक्षा अधिकारी ने किया आदेश जारी
खैरागढ़ की जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और नीतियों पर भरोसा जताया-ताम्रध्वज साहू
CG News : कांकेर में दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, दहशत में कटी ग्रामीणों की रात… वन विभाग अलर्ट
सीएम भूपेश बघेल आज कोसरिया यादव समाज के अधिवेशन और चतुःषष्टियोगिनी समारोह में होंगे शामिल
24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष- देश में कब सुरक्षित होंगी बालिकायें ?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिगरेट के सेवन से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करता है टमाटर
Next Article फिर धमाका करने को तैयार, ‘हंस झन पगली फंस जबे’ , रायपुर में 25 दिसंबर को होगी प्रदर्शित…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?