ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किम जोंग उन ने कहा, उत्तर कोरिया बनाता रहेगा घातक परमाणु हथियार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

किम जोंग उन ने कहा, उत्तर कोरिया बनाता रहेगा घातक परमाणु हथियार

By @dmin
Published: January 2, 2020
Share
SHARE

सियोल. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण पर लगी रोक को हटाने की घोषणा कर दी है। सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने किम के हवाले से कहा, ‘हमारे लिए अब एकतरफा प्रतिबद्धता को निभाते रहने का कोई आधार नहीं है।’

किम जोंग उन ने कहा, ‘नॉर्थ कोरिया परमाणु हथियार बनाना जारी रखेगा। अमेरिका ने परमाणु मामले पर बात करने की समय सीमा पार कर दी है और कोई सार्थक बात नहीं हुई है।’ रॉयटर्स के मुताबिक किम जोंग उन ने यह बात अपने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों से कही है।

विश्लेषकों का कहना है कि सरकारी मीडिया द्वारा दी गई यह खबर ऐसी है, मानो किम ‘डॉनाल्ड ट्रंप के सिर’ पर मिसाइल रख रहे हैं, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के उकसावे पर उत्तर कोरिया को भी जवाब मिलेगा। अमेरिका इसका जवाब देने के लिए तत्पर है, हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने किम को ‘कोई और रास्ता अपनाने’ की सलाह देते हुए कहा कि उनका देश उत्तर कोरिया के साथ ‘शांति चाहता है न कि विवाद।’ बहरहाल, ट्रंप ने इस घटनाक्रम को तूल नहीं दिया।

उत्तर कोरिया इससे पहले समूचे अमेरिकी भूभाग को जद में लेने में सक्षम मिसाइलों का परीक्षण तथा छह परमाणु परीक्षण कर चुका है। इनमें से आखिरी परीक्षण की क्षमता हिरोशिमा विस्फोट से भी 16 गुना अधिक शक्तिशाली थी। कोई भी वास्तविक परीक्षण ट्रंप के कोप को बढ़ाने वाला होगा जो अकसर किम पर अपना ‘वादा नहीं निभाने’ का आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि उन्होंने कम दूरी वाले हथियारों के परीक्षण को कोई तवज्जो नहीं दी। दोनों देशों के नेताओं के बीच फरवरी में हनोई शिखर वार्ता बेनतीजा रहने के बाद से वार्ता में गतिरोध बना हुआ है और उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों पर राहत की ताजा पेशकश देने के लिए अमेरिका को साल के अंत तक की समयसीमा दी थी। सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने किम के हवाले से कहा, ‘हमारे लिए अब एकतरफा प्रतिबद्धता को निभाते रहने का कोई आधार नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘दुनिया एक नया सामरिक हथियार देखेगी जो निकट भविष्य में उत्तर कोरिया के पास होगा।’ सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की पूर्ण बैठक और केसीएनए की रिपोर्ट तब सामने आयी है जब किम को नव वर्ष के मौके पर भाषण देना है। यह भाषण उत्तर कोरिया के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसमें गुजरे वक्त की समीक्षा की जाती है और भविष्य के लिए नये लक्ष्य तय किए जाते हैं। किम ने पार्टी के अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उत्तर कोरिया अपनी परमाणु क्षमता की रक्षा करेगा भले ही इसके लिए उसे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़े। केसीएनए ने किम के हवाले से कहा, ‘अमेरिका ऐसी मांगे कर रहा है जो हमारे देश के मौलिक हितों के विपरीत है और किसी लुटेरे की तरह व्यवहार कर रहा है।’

उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ने कई बड़े और छोटे संयुक्त सैन्य अभ्यास किए जिसे रोकने का उसके राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से वादा किया था और उसने दक्षिण कोरिया में उच्च तकनीक वाले सैन्य उपकरण भेजे तथा उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध बढ़ा दिए। उन्होंने कहा, ‘हम कभी अपनी प्रतिष्ठा दांव पर नहीं लगा सकते। हमारे लोगों को हुई तकलीफ की भरपाई करने के लिए प्योंगयांग हैरतअंगेज कदम उठाएगा।’ गौरतलब है कि उत्तर कोरिया कई महीनों से अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में ढील देने की मांग कर रहा है। अमेरिका में सेंटर फॉर द नेशनल इंटरेस्ट के हैरी काजियानिस ने कहा, ‘उत्तर कोरिया जो दो रियायतें प्रतिबंध में ढील और सुरक्षा की गारंटी चाहता है, उसे हासिल करने के बजाय मानो वह ट्रंप के सिर पर मिसाइल रखने का प्रयास कर रहा है।’

उन्होंने कहा किम एक खतरनाक खेल खेलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रणनीति जोखिम भरा है क्योंकि इसके जवाब में ‘अमेरिका के और अधिक प्रतिबंध लगाने, पूर्वी एशिया में सैन्य मौजूदगी को बढ़ाने तथा डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से धमकी भरे ट्वीट आने की संभावना है।’ सियोल में एवहा यूनिवर्सिटी के लीफ-एरिक ईजली ने कहा कि किम की यह टिप्पणी घातक है। वहीं, अमेरिका ने पहले ही संकेत दिए हैं कि अगर उत्तर कोरिया लंबी दूरी का मिसाइल परीक्षण करता है तो वह उसका जवाब देगा। किम की इस घोषणा के बाद ‘फॉक्स न्यूज’ और ‘सीबीएस’ को पोम्पिओ ने कहा, ‘परमाणु एवं मिसाइल परीक्षण की बहाली बेहद निराशाजनक है।’ उन्होंने कहा, ‘‘आशा करता हूं कि किम अलग मार्ग अपनाएंगे और विवाद एवं युद्ध की जगह शांति एवं समृद्धि का चुनेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमलोग शांति चाहते हैं, विवाद नहीं।’ सियोल के यूनिफिकेशन मंत्रालय ने कहा कि सामरिक हथियार के परीक्षण से ‘परमाणु निरस्त्रीकरण की बातचीत’ में मदद नहीं मिलेगी।

Air India: फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का आरोपी बेेंगलुरु से गिरफ्तार, यात्रा पर लगी पाबंदी
कृत्रिम बौद्धिकता प्लेटफार्म से व्हॉट्स-एप के जरिये कोविड के मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की सुविधा… कोविड जांच में आएगी तेजी
जल जीवन मिशन की बदौलत गांवों के 75 प्रतिशत घरों में पहुंचा नल का पानी
मनमानी में सरकारी कार्य में लगे वाहन का चालान कर बैठी जहानागंज पुलिस
Loksabha News: हंगामे के चलते स्थगित हुई सदन की कार्यवाही, पूरे शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड रहेंगे कांग्रेस के पांच सांसद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान ने भारत को सौंपी परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची
Next Article महाराष्ट्र-झारखंड के नतीजों से पार्टी गदगद, कांग्रेस में युवा नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?