ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सट्टा की रकम वसूली के लिए भिलाई में बढ़ रही किडनैपिंग, चार दिन के भीतर दो कांड… दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

सट्टा की रकम वसूली के लिए भिलाई में बढ़ रही किडनैपिंग, चार दिन के भीतर दो कांड… दो आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 25, 2023
Share
अपहरण के आरोपी पकड़ाए
SHARE

भिलाई। ऑनलाइन सट्टे का कारोबार और उसकी रकम वसूली के लिए किडनैपिंग के मामले भिलाई में बढ़ने लगे हैं। सप्ताह भेर के भीतर दो मामले सामने आ गए हैं। ताजा मामले में सट्टे की रकम वसूली के लिए पिस्टल की नोक पर अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के तार दुबई से जुड़े हुए हैं। जो कि भिलाई में दीपक नेपाली के लिए काम कर रहे हैं। पुलिस किडनैपिंग सरगना दीपक नेपाली की सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया।

दरअसल इस मामले में 22 जुलाई को भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। सेक्टर-7 सड़क 21 निवासी सरकार टंडन ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि 18 जुलाई को बलजीत सेठिया उसका साला बब्बी जबरदस्ती उसे अपने काले रंग की बलेनो कार क्रमांक सीजी 07 सीएम 8628 में बैठा कर सुपेला की ओर ले गए। कार के अंदर बलजीत सेठिया ने काले रंग पिस्टल निकाल कर सरकार टंडन की कनपटी में टिका कर 5 लाख रुपए मांगे, पैसा नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। दूसरे दिन सुबह फिर से बलजीत सेठिया अपने साले बब्बी के साथ आया और पिस्टल टिका कर रुपए मांगे। सरकार टंडन डर गया और दूंगा जिससे डरकर प्रार्थी के द्वारा बलजीत सेठिया को यूपीपआई के माध्यम से 19 जुलाई की रात 7:20 बजे 50 हजार रुपए और रात 8:20 बजे 50 हजार रुपए  ट्रांसफर किया। सरकार टंडन की शिकायत पर पुलिस ने 365, 386 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट तहत अपराध दर्ज किया।

अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच दोनों आरोपियों को भनक लग गई कि पुलिस कभी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है इसलिए वे भागने की फिराक में थे। इससे पहले आरोपी भाग जाते पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने किडनैपिंग व धमकाने के मामले में बलजीत सेठिया (46) निवासी चौहान ग्रीन वैली, और मलकीत सिंह उर्फ बब्बी (35) निवासी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, बलेनो कार और मोबाइल जब्त किया गया है।

दो दिन पहले भोपाल से हुआ था अपहरण
इससे पहले 22 जुलाई की रात को भी पुलिस के पास ऐसे ही अपहरण की शिकायत पहुंची थी। धमतरी निवासी रामकृष्ण साहू ने सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा को मोबाइल पर सूचना देते हुए बताया कि उनके पुत्र योगेश साहू व उसके दोस्त सन्नी सिन्हा को कुछ लोगों ने भोपाल से बंधक बनाकर भिलाई लेकर पहुंचे हैं। सूचना के बाद सुपेला पुलिस एक्टिव हुई और जल्द ही दोनों युवकों को अपहरण कर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले में घटना में शामिल शाहरूख खान उर्फ आशु, चन्द्रेश वर्मा उर्फ पप्पू, राहुल सिन्हा व आकाश साहनी को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से मोबाइल, कार, बाइक कीमती करीबन 12 लाख बरामद किया गया।

यह कैसी हैवानियत: मां की हत्या कर किए कई टुकड़े और दिल की बना ली चटनी, मिली मौत की सजा
कोरबा में सराफा कारोबारी की हत्या का खुलासा : पुराने व नए ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम, लूट की नीयत से घुसे थे घर में
बिहान प्रोडक्ट्स के लिए कैटलाग तैयार, बिहान में 67 तरह के उत्पाद होंगे उपलब्ध
Big News : बच्चा चोरी के शक में अब छत्तीसगढ़ के इस जिले में पिटे दो लोग… एक के सिर में आई चोट
अपहरण और दुष्कर्म मामले में दोषी करार कैदी को आजीवन कारावास से मिली राहत, उच्च न्यायालय ने घटाई सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : दोस्तों के साथ नहाने गया युवक एनीकट में बहा, तलाश में जुटे गोताखोर
Next Article सफाई कर्मचारियों की हुई है नियुक्ति, फिर भी छात्रावास में बच्चों से कराया जा रहा काम, धुलवा रहे कपड़े-बर्तन, परिजनों में नाराजगी सफाई कर्मचारियों की हुई है नियुक्ति, फिर भी छात्रावास में बच्चों से कराया जा रहा काम, धुलवा रहे कपड़े-बर्तन, परिजनों में नाराजगी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?