ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पढऩे के लिए निकलीं दो चचेरी बहनों का अपहरण, एक की हत्या, दूसरी की हालत नाजुक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पढऩे के लिए निकलीं दो चचेरी बहनों का अपहरण, एक की हत्या, दूसरी की हालत नाजुक

By @dmin
Published: February 23, 2021
Share
एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक
एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक
SHARE

शाहजहांपुर (एजेंसी)। शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में दो बच्चियों का अपहरण कर एक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी बच्ची मरणासन्न स्थिति में मिली है जिसे इलाज के लिए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांट थाना क्षेत्र के रहने वाले शख्स की पांच साल की बेटी गांव के एक मदरसे में पढ़ती थी। सोमवार को दोपहर में वह अपनी चचेरी बहन के साथ मदरसे में पढऩे के लिए निकली थी। शाम को जब दोनों घर वापस नहीं आईं तो घरवालों ने तलाश शुरू की। 
पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक खेत में पांच साल की मासूम का शव मिला। उसके चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। काफी देर तलाशने के बाद रात करीब सवा ११ बजे चचेरी बहन भी मरणासन्न अवस्था में मिली, जिसे आननफानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 
एसपी एस आनंद ने बताया कि अभी घरवाले किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई। जो बच्ची जिंदा मिली है, उसको तत्काल इलाज मुहैया कराना प्राथमिकता है।
वजनी वस्तु से मारा, मरा समझ कर छोड़ गए दोनों को 
पांच साल की मासूम और उसकी चचेरी बहन को किसी वजनदार वस्तु से मारा गया है। मरा हुआ समझकर हमलावर उन्हें छोड़ कर गए। मृत बच्ची के मुंह से काफी खून निकल रहा था जिसको देखकर लग रहा है कि बहुत बेदर्दी से किसी चीज से कुचला गया है। 
गंभीर हालत में मिली दूसरी बहन के सिर पर चोट लग रही है। घरवाले किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के प्रयास से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पुष्ट होने की बात कह रहे हैं। कांट पुलिस ने रात में ही इलाके के अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। वहीं देर रात साढ़े बारह बजे एडीजी और आईजी वारदात स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। 
एसपी सिटी संजय कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट या दूसरी बच्ची के होश में आने के बाद वारदात की वजह समझ में आएगी। फिलहाल बच्ची के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।

तय हुए भाजपा जिला संगठन के प्रभारियों- सहप्रभारियों, मोर्चा प्रभारियों नाम… प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जारी की सूची… जाने किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
दुर्ग में बड़ा हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत और दो बुरी तरह से घायल
राजधानी में गैंगरेप : युवती को पहले घर बुलाया और शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, तीन बदमाश अरेस्ट
लद्दाख में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे भारतीय जवान, अत्यधिक ठंड में उपयोग किए जाने वाले टेंट का ऑर्डर देने की तैयारी
मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना, बेटी को पढ़ा रहे पिता की कोशिश को मिला शासन का साथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अर्जुन MK-1A टैंक के लिए रक्षा मंत्रालय ने दी 6000 करोड़ रुपये की मंजूरी, जानिए इसकी खासियत अर्जुन MK-1A टैंक के लिए रक्षा मंत्रालय ने दी 6000 करोड़ रुपये की मंजूरी, जानिए इसकी खासियत
Next Article Action taken on illegal plotting in Shubham Colony शुभम् कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाइ… भू स्वामी की खोजबीन के बाद दर्ज कराया जाएगा अपराधिक प्रकरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?