ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपहरण व लूटपाट की वारदात का खुलासा, चार नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अपहरण व लूटपाट की वारदात का खुलासा, चार नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published July 7, 2026
Share
SHARE

भिलाई। अपहरण कर लूटपाट की वारदात में शामिल 6 आरोपियों को सुपिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें चार नाबालिग भी शामिल है। इन सभी ने मिलकर गदा चौक के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर नकदी, मोबाइल, स्कूटी, चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लूट लिया था।  आरोपियों द्वारा प्रार्थी के डिजिटल भुगतान माध्यम से जबरन राशि ट्रांसफर कराकर कुल ₹87,180 की लूटपाट की गई थी। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रार्थी शिक्षक कॉलोनी, डौंडी, जिला बालोद निवासी द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 2 जुलाई 2026 की रात्रि वह अपने रिश्तेदार के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था। प्रातः लगभग 4:30 बजे गदा चौक स्थित पुरानी शराब भट्ठी के पास स्कूटी खराब होने पर कुछ युवकों से सहायता मांगी। बातचीत के दौरान आरोपियों ने स्कूटी चोरी की होने का संदेह जताते हुए अपने अन्य साथियों को बुलाया तथा प्रार्थी एवं उसके साथी का जबरन अपहरण कर विभिन्न स्थानों पर ले जाकर मारपीट की।

आरोपियों द्वारा प्रार्थी से चांदी की अंगूठियां, चांदी का ब्रेसलेट, स्कूटी, दो मोबाइल फोन, नगदी, पर्स, आवश्यक दस्तावेज एवं इलेक्ट्रिकल कार्य का सामान छीन लिया गया। इसके अतिरिक्त प्रार्थी को धमकाकर उसके डिजिटल भुगतान माध्यम से 18,180 की राशि भी जबरन ट्रांसफर कराई गई। बाद में पुलगांव क्षेत्र में ले जाकर धारदार हथियार दिखाकर धमकी दी गई तथा जबरन वीडियो बनवाकर शिकायत नहीं करने के लिए भयभीत किया गया।

प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रार्थी से पहचान कराकर 2 आरोपियों सोहेल खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, इंद्रा नगर, सुपेला व पंकज विश्वकर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी गदा चौक, सुपेला व 4 अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के 02 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक अम्बर भारद्वाज, सउनि अमर दास गंगेले, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक अमर सिंह, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत एवं आरक्षक प्रदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao July 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय कल करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण
Next Article रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार : वित्त मंत्री चौधरी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?