ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खतरनाक इन स्विंग के माहिर क्रिकेटर रोहित चतुर्वेदी का निधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

खतरनाक इन स्विंग के माहिर क्रिकेटर रोहित चतुर्वेदी का निधन

By @dmin
Published: January 7, 2020
Share
SHARE

लखनऊ. छोटे से क्रिकेट करियर में दिग्गजों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनमाने वाले उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के ‘भीष्म पितामह’ कहे जाने वाले रोहित चतुर्वेदी ने सोमवार (6 जनवरी) को दुनिया को अलविदा कह दिया। यूपीसीए की चयन समिति के अध्यक्ष और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जैसे अहम पदों के जरिये राज्य क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मुकाम दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले 80 साल के बुजुर्ग क्रिकेटर ने लखनऊ में डालीगंज क्षेत्र के बाबूगंज मोहल्ले में स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। भैसाकुंड शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर खेल की दुनिया की कई नामचीन हस्तियां मौजूद थी।

करीब एक दशक तक यूपी रणजी टीम के सदस्य रहे अशोक बांबी ने बुजुर्ग क्रिकेटर को याद करते हुए कहा, “दो साल पहले तक जो स्विंग भुवनेश्वर कुमार या इससे पहले प्रवीण कुमार की गेंदबाजी में दिखती थी, उससे कई गुना ज्यादा खतरनाक इन स्विंग चतुर्वेदी साहब कराते थे, जिसके बीच-बीच में शानदार लेग कटर बल्लेबाजों के गिल्लियों को झटके से बिखेर देती थी। बल्लेबाज के दिमाग को जल्द पढ़ने की महारथ हासिल करने वाला यह दिग्गज हालांकि अपने करियर के दौरान ज्यादातर राजनीति का शिकार रहा।”

बांबी ने कहा, “यूं तो चतुर्वेदी ने 1953 में पाकिस्तान की स्कूली टीम के खिलाफ गेंद और बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन करते हुए सुर्खियां बटोरी थी लेकिन सही मायनों में उनकी प्रतिभा को पहली बार 1957 में कर्नल सीके नायडू ने पहचाना जब वह एक शिविर में लखनऊ आए थे। उन्होने चतुर्वेदी को आउट स्टैंडिंग क्रिकेटर का दर्जा दिया था।”

उन्होंने बताया कि उस जमाने में क्रिकेट में राजनीति बहुत आम थी और उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों को नेशनल टीम में तो क्या, राज्य स्तर पर भी जगह बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। चतुर्वेदी भी 1959-60 के दौरान यूपी टीम में चयनित हुए लेकिन उनके एक्शन को संदिग्ध करार देते हुए टीम से बाहर कर दिया गया। इससे उनके स्वाभिमान को धक्का लगा और उन्होंने करीब छह साल तक क्रिकेट नहीं खेला लेकिन इस बीच खेल पत्रकार के आर रिजवान ने उनकी मदद की और 1966-67 में एक बार फिर उन्होंने यूपी रणजी टीम का नेतृत्व किया।

पूर्व टेस्ट खिलाड़ी गोपाल शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का श्रेय चतुर्वेदी को जाता है जिन्होंने एक शिविर के दौरान शर्मा को ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए प्रेरित किया। इससे पहले शर्मा मध्यम तेज गेंदबाज थे। उन्होंने सलाह दी कि यदि वह ऑफ स्पिन पर ध्यान देंगे तो ज्यादा सफल हो सकते हैं।

लखनऊ के प्रतिष्ठित शीशमहल क्रिकेट टूर्नामेंट को याद करते हुए बांबी ने बताया कि 1971 में प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कई नामचीन हस्तियां खेल रही थी। एक मैच में उस समय के स्टार सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान बैटिंग करने आए और गेंद चतुर्वेदी के हाथों में थी। उन्होंने करीब पौने घंटे तक धाकड़ बल्लेबाज को एक छोर पर बांधे रखकर एक भी रन नहीं लेने दिया और आखिरकार उनका विकेट झटक लिया।

उन्होंने कहा कि कई मौकों में चतुर्वेदी ने विपक्षी टीम को 50 से भी कम स्कोर पर आउट किया था। 1965 में दिल्ली की टीम के खिलाफ उन्होने 12 रन देकर आठ विकेट झटके थे। हालांकि अपने करियर में वे कई मर्तबा चयनकर्ताओं के पक्षपातपूर्ण रवैये का शिकार बने और उनको गेंद के बजाय बल्ले से योगदान देने के लिए सराहा गया।

सिकोलाभाठा स्कूल परिसर के पास निगम ने तोड़ा 14 अतिक्रमण
प्रमुख सचिव ने बताई कैसे समृद्ध लाइब्रेरी गढ़ सकती है छात्रों का भविष्य
एवोलॉन ने रद्द किया 75 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर
विराट ने 100वीं बार बनाये 50 से ज्यादा रन
चीन से मिला हुआ है डब्ल्यूएचओ, अमेरिकी सांसद का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईसीसी टूर्नामेंट जीतने मध्यक्रम को करना होगा बेहतर प्रदर्शन : विराट
Next Article आईसीसी टूर्नामेंट जीतने मध्यक्रम को करना होगा बेहतर प्रदर्शन : विराट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?