ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेल की बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराने सरकार संकल्पित: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

खेल की बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराने सरकार संकल्पित: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: December 31, 2019
Share
SHARE

वासुदेव चंद्राकर जी के नाम पर होगा नवनिर्मित स्टेडियम
मुख्यमंत्री ने दी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में साढ़े सात करोड़ रूपए
के निर्माण कार्यों की स्वीकृति

रायपुर. फ्लड लाइट स्टेडियम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और खिलाडियों को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। क्रिकेट में रूचि रखने वाले युवाओं को सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम मिल जाए तो इससे बेहतर क्या होगा। यह बात कल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भिलाई के वार्ड नंबर 26 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फ्लड लाइट स्टेडियम के लोकार्पण अवसर पर कही। उन्होंने इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में साढ़े सात करोड़ रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति भी दी। यह स्टेडियम 1.37 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस स्टेडियम में 10 हजार लोग बैठकर खेलों का आनंद ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, खेल प्रतिभा को बढ़ाने सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराएंगे। महापौर निधि से निर्मित यह स्टेडियम यहां के नागरिकों के लिए काफी उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि अच्छा कोच, अच्छी डाइट तथा अधोसंरचना की सुविधा मिल जाये तो खिलाड़ी आश्वस्त हो जाते हैं। इन जरूरतों को पूरा करने प्राधिकरण का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम श्री वासुदेव चंद्राकर के नाम पर होगा। उन्होंने इस सुंदर स्टेडियम के निर्माण के लिए महापौर श्री देवेंद्र यादव और नगर निगम टीम को बधाई दी। खेलों की अधोसंरचना बढ़ाने के लिए उनकी रुचि और समर्पण प्रशंसनीय है।
इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अब क्रिकेट खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास कर अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। खेल प्रेमियों के लिए भी यह बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि साल भर में मुख्यमंत्री ने जितनी भी योजनाएं बनाई, उन्हें धरातल पर क्रियान्वित किया। यह योजनाएं पूरे देश के लिए मिसाल बनी हैं। चाहे किसानों की कर्जमाफी हो, या बच्चों के पोषण से संबंधितए हर वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए योजनायें बनाई हैं। इस मौके पर महापौर एवं विधायक भिलाई श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि इस ग्राउंड से राजेश चौहान जैसे क्रिकेटर निकले हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है। इस मौके पर दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे, श्री बदरुद्दीन कुरैशी, श्री भजन सिंह निरंकारी, श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व महापौर श्री आर एन वर्मा, सुश्री नीता लोधी, पूर्व क्रिकेटर श्री राजेश चौहान एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।

गाड़ी खड़ी कर पेट्रोल लेने गया था पिता, जब लौटा तो सड़क पर पड़ी थी चार साल के बेटे की लाश
आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे ये स्टार ऑलराउंडर, सीएसके ने बताया कारण
रिसाली में समस्याओं को सुलझाने लगेगा शिविर…. टैक्स वसूली के लिए आयुक्त ने दी वार्निंग, 2 माह में 40 से 85 प्रतिशत करने का टार्गेट
Good News : आरबीआई की डिजिटल करेंसी आज से लॉन्च, जानिए कैसे बदल जाएगा आपक पेमेंट करने का तरीका
मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विजडन ने आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित की, रोहित को बनाया कप्तान
Next Article त्रिपुरा के लोक कलाकारों ने राजभवन परिसर का किया अवलोकन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?