ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खौफनाक घटना : तीन बच्चों के साथ घर से निकले पिता ने कार में की आत्महत्या, मासूमों का पता नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खौफनाक घटना : तीन बच्चों के साथ घर से निकले पिता ने कार में की आत्महत्या, मासूमों का पता नहीं

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
खौफनाक घटना : तीन बच्चों के साथ घर से निकले पिता ने कार में की आत्महत्या, मासूमों का पता नहीं
खौफनाक घटना : तीन बच्चों के साथ घर से निकले पिता ने कार में की आत्महत्या, मासूमों का पता नहीं
SHARE

पानीपत/हरियाणा (एजेंसी)। हरियाणा के पानीपत जिले के बिहोली गांव निवासी कार ड्राइवर पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों को इको कार में बैठाकर घर से निकला और पांच घंटे बाद उसने जहर निगलकर आत्महत्या कर दी। बुधवार की रात गोहाना रोड स्थित फ्लाईओवर के पार्किंग में खड़ी इको कार में उसका शव मिला। उसके तीनों बच्चे लापता हैं। ड्राइवर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पत्नी पर तीन वर्ष से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पत्नी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव बिहोली निवासी मंजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई अनिल (28) इको कार ड्राइवर है। उसकी वर्ष 2012 में शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी आठ साल, एक बेटा पांच साल और सबसे छोटा बेटा तीन साल का है। पिता जयचंद ने तीन साल पहले हरि सिंह चौक पर एक मकान खरीदा था। पत्नी की जिद के बाद गांव का घर छोड़कर वह परिवार के साथ इसी मकान में रह रहा था।
मंजीत ने बताया कि हरि सिंह कालोनी निवासी एक युवक के साथ अनिल की पत्नी के अवैध संबंध थे। उसने विरोध किया तो पत्नी ने अपने मायके के लोगों और प्रेमी को बुलाया लिया जिन्होंने अनिल को जान से मारने की धमकी दी। तीन माह पहले अनिल परिवार के साथ आकर गांव में ही रहने लगा। 
बुधवार की दोपहर अनिल और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी गांव के घर की छत से कूदकर भाग गई। शाम करीब चार बजे अनिल अपने तीनों बच्चों को कार में बैठाकर ले गया। देर रात नौ बजे उसने कॉल किया और कहा कि गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में उसने जहर निगल लिया है। वह पार्किंग पर पहुंचा और अनिल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में तीनों बच्चे नहीं मिले, वे लापता हैं। अनिल के पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।

लापता बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस, बच्चों को मार देने की आशंका
पुलिस तीनों बच्चों की तलाश कर रही है। बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच करने और पत्नी से पूछताछ करने की बात कह रही है। वहीं यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं अनिल ने आत्महत्या करने से पहले बच्चों को मर दिया हो।

परिजनों की शिकायत पर पत्नी, साले, सतीश, सास और एक अन्य साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप कुमार, डीएसपी पानीपत
दूरस्थ अंचल के ग्राम मूंगवाल के 50 बच्चों का बना जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावकों को मिली बड़ी राहत
महिलाओं ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
पंजाब के संगरूर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार की भीषण टक्कर में पांच लोग जिंदा जले
सीएम बघेल का मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- कश्मीर में टारगेट किलिंग पर चुप क्यों हैं भाजपा-आरएसएस
जारी है आतंकियों का दुस्साहस, जम्मू में लगातार तीसरी रात मिलिट्री स्टेशनों के पास दिखे ड्रोन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Within 48 hours, private hospitals should provide 20 per cent of their beds for the treatment of the poor, reserved under the Khubchand Baghel scheme 48 घंटे के भीतर निजी अस्पताल अपने 20 प्रतिशत बेड गरीबों के इलाज के लिए करें खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत आरक्षित…. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये निर्देश…. सीएमएचओ के माध्यम से भेजे जाएंगे मरीज
Next Article Facilities are being expanded in Supela Hospital…. On the instructions of Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure सुपेला अस्पताल में सुविधाओं का किया जा रहा विस्तार…. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर 50 बिस्तर अस्पताल की हुई व्यवस्था…. नॉन कोविड मरीजों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?