ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खाली स्टेडियम में भी आईपीएल खेलने को तैयार हैं कमिंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

खाली स्टेडियम में भी आईपीएल खेलने को तैयार हैं कमिंस

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिन्स ने कहा है कि वह दर्शकों के बिना भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलने के लिए तैयार हैं। कमिन्स आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। इस खिलाड़ी ने कहा कि टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के कारण कोरोना महामारी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी हालांकि अब भी पहली प्राथमिकता लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा होनी चाहिए।

आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से मुंबई में शुरू होना था पर कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा है। इस महामारी के कारण यह टी20 टूर्नामेंट 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। कमिन्स से पूछा गया कि क्या वह बिना दर्शकों के ही मैचों का आयोजन करने का समर्थन करेंगे, उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर। मैं उस हर चीज का समर्थन करूंगा जिसमें इस बड़े टूर्नामेंट का सुरक्षित आयोजन हो सके।’

कमिन्स को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था इस कारण वह लीग के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गये थे। उन्हें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट होगा पर अगर जल्द ही इसका आयोजन होता है तो उन्हें हैरानी होगी। उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक गेंद पर चाहे छक्का पड़े या विकेट मिले जो जबरदस्त शोर उठता है, वहां जो माहौल बनता है उसी को देखकर हमें भारत में खेलना अच्छा लगता है।’

कमिन्स ने कहा, ‘अगर ऐसा नहीं होता तो इसकी कमी खलेगी पर अगर दर्शकों के बिना भी इसका आयोजन किया जाता है तो मुझे इसमें कोई शक नहीं कि यह टूर्नामेंट शानदार रहेगा।”

सफाई व्यवस्था देखने निगम आयुक्त ने की 10 किलोमिटर की साइकिलिंग….. आयुक्त को देख हड़बड़ाए सफाई कामगार
औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए मिलेगी हर संभव मदद: भूपेश बघेल
होम डिलीवरी का लाभ ले रहे लोग
कॅरियर की खातिर जूही ने 25 साल छुपाई शादी की बात
कृष 4: रितिक के साथ दिखेंगी दीपिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुरुषों के लिए ज्यादा जानलेवा क्यों है कोरोना, महिलाएं क्यों कम होती हैं इसकी शिकार?
Next Article कोरोना महामारी को लेकर मुख्यमंत्री ने नेताप्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अनेक विधायकों से की रायशुमारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?