ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: KGF 2: क्या अल्लू अर्जुन और राम चरण पर भारी पड़ेंगे यश, अब तक अपने नाम किए ये छह रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

KGF 2: क्या अल्लू अर्जुन और राम चरण पर भारी पड़ेंगे यश, अब तक अपने नाम किए ये छह रिकॉर्ड

By @dmin
Published: April 17, 2022
Share
SHARE

केजीएफ चैप्टर 2′ के साथ लोगों के दिलों पर राज करने वाला रॉकी भाई लौट आया है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद भी फिल्म का बज थमने का नाम नहीं ले रहा है, उल्टा बढ़ता ही जा रहा है। इस बज के कारण फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। साउथ बेल्ट के साथ ही यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ नार्थ बेल्ट में भी कमाल करने से पीछे नहीं है। हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस बार निर्देशक प्रशांत नील ने बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और रवीना टंडन को भी फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल किया है, जिसका फायदा फिल्म को मिल रहा है।

रिलीज से पहले ही ‘केजीएफ 2’ एडवांस बुकिंग में बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। इसके बाद अब फिल्म ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई में झंडे गाड़ दिए हैं। ‘केजीएफ 2’ का ऐसा क्रेज देखते हुए साफ लग रहा है कि फिल्म कमाई के मामले में बड़े बजट की फिल्मों जैसे पुष्पा, आरआरआर को भी बॉक्स ऑफिस पर पटखनी देने का कमाल कर देगी। हमने आज इस आर्टिकल में लगातार रिकॉर्ड कायम कर रही यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सारे रिकॉर्ड की एक लिस्ट तैयार की है। चलिए देखते हैं हमारी इस पसंदीदा फिल्म ने अभी तक अपने नाम कितने रिकॉर्ड किए हैं।

कई भाषाओं में पूरे भारत में रिलीज हुई ‘केजीएफ चैप्टर 2’ कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक साथ 4400 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। यश स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बाहुबली 2’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ को पछाड़ दिया है।

केजीएफ चैप्टर 2′ की रिलीज से पहले ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी। अनुमान था कि फिल्म का हिंदी वर्जन के पहले दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई करेगा। फिल्म 65 करोड़ की ओपनिंग करके सबकी उम्मीदों पर खरी उतरी। इसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2 (41 करोड़), वार (53.35 करोड़ ) और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान (52.25 करोड़) का ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

‘केजीएफ चैप्टर 2’ का क्रेज इतना है कि इसके टीजर और ट्रेलर ने भी रिकॉर्ड कायम किए हैं। बता दें कि ये पहली इंडियन फिल्म है, जिसके टीजर को 250 मिलियन व्यूज मिले। वहीं इसका ट्रेलर भी रिलीज के 24 घंटों के अंदर सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला इंडियन ट्रेलर बना था। ट्रेलर को पांचों भाषाओं में 109 मिलियन व्यूज मिले थे।

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ग्रीस में रिलीज होने वाली पहली कन्नड फिल्म बन गई है। इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इसी के साथ यह पहली कन्नड फिल्म है, जिसे आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया गया है।

यश स्टारर यह फिल्म जिस तरह के रिकॉर्ड कायम कर रही है, इसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जल्द ही आरआरआर और पुष्पा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मात दे देगी। यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज की गई है। 

Breaking News : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी मार डाला, घर में घुसकर परिवार के सामने रेत दिया गला
पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें दुख है कि वे तमिल नहीं सीख पाए। पीएम नरेंद्र मोदी
Bhilai Breaking : धान खरीदी से पहले सोसायटी में चोरी, किलोबाट से लेकर कैमरे और बोरा सीलने की मशीन तक ले गया चोर
इंडियन बैंक के कैशियर से 15 लाख की लूट
CG News : राजधानी में दिन दहाड़े युवती ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए संकल्पित है- मुख्यमंत्री बघेल
Next Article छात्र संगठन ने मनाया श्री हनुमान जन्ममोत्स्व

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?