ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केजरीवाल का एलान, उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

केजरीवाल का एलान, उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

By @dmin
Published: August 20, 2020
Share
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। पंजाब और गोवा के बाद उत्तराखंड तीसरा राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी पूरी गंभीरता से चुनाव लडऩे जा रही है। पार्टी इसी सप्ताह उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा कर सकती है। डेढ़ माह पहले राज्य में कराए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों से उत्साहित होकर आप पार्टी ने उत्तराखंड को कर्मभूमि बनाने का मन बनाया है।
एक इंटरव्यू में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने माना कि वर्तमान में आप का बड़ा संगठन या नेटवर्क उत्तराखंड में नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि चुनाव पब्लिक की उम्मीद से लड़े जाते हैं, संगठन से नहीं। जनता की आशाएं साथ हों और नेताओं की नीयत ठीक हो, तो संगठन बनने में देर नहीं लगती। कहा- दिल्ली में भी आप के पास संगठन नहीं था, लेकिन पार्टी बनने के दो साल के भीतर ही आप ने कांग्रेस जैसी सवा सौ साल पुरानी और भाजपा जैसी चालीस साल पुरानी पार्टी को घुटनों पर बैठा दिया।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी को उत्तराखंडी आबादी से भरपूर समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने देश की राजधानी में स्कूलों और अस्पतालों का कायाकल्प होते देखा है। उन्होंने ही पार्टी से अनुरोध किया कि आप पार्टी को उत्तराखंड की राजनीति में उतरना चाहिए।

क्या कांग्रेस और भाजपा के जनाधार में सेंध लगाना आसान होगा?

इसके अलावा दिल्ली से उत्तराखंड लौटे प्रवासियों ने भी प्रदेश में लौटकर पाया कि कोरोना नियंत्रण और स्कूल सुधार के लिए प्रदेश में आप पार्टी को आना चाहिए। इसी फीडबैक के आधार पर आप ने डेढ़ माह पहले प्रदेश में एक व्यापक सर्वे कराया, जिसमें 62 प्रतिशत लोगों ने इच्छा जताई कि आप को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए।
लेकिन क्या कांग्रेस और भाजपा के जनाधार में सेंध लगाना आसान होगा? इस सवाल के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी देश की तरह उत्तराखंड में भी कांग्रेस खत्म हो चुकी है। कर्नाटक, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में लोगों ने देखा कि कांग्रेस को वोट देना बेकार है क्योंकि वे बाद में भाजपा से मिल जाते हैं। भाजपा खुश है कि विपक्ष खत्म हो चुका है इसलिए उसकी काम में रूचि नहीं रही। राज्य में भाजपा ने एक भी उल्लेखनीय काम किया तो कोई बताए।
कहा कि उत्तराखंड में भी दलबदल का इतिहास रहा है। भयानक नेतृत्वहीनता के इस दौर में उत्तराखंड की जनता इन दोनों पार्टियों से खिन्न है और बेहतर विकल्प चाहती है। इसलिए जनाधार बनने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप का चुनाव आप के कार्यकर्ता नहीं, जनता लड़ेगी। वही आप को पैसा और वोट देगी, वही आप के लिए पैसा और वोट मांगेगी। उत्तराखंड की जनता चुनाव लड़ेगी, केजरीवाल नहीं।

दिल्ली, जयपुर समेत चार जगहों पर आयकर विभाग का छापा, कर चोरी का है मामला
भारत ने अग्नि प्राइम मिसाइल का किया सफल परीक्षण, मारक क्षमता 2000 किमी तक
अमलेश्वर में तलवार से युवक पर हमला, पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने मार कर किया अधमरा
श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में उत्तम तप धर्म की पूजन के साथ श्री 1008 शांतिनाथ भगवान के मंगल अभिषेक
Big news : आमाबेड़ा में नक्सलियों के मंसूबे फेल, सुरक्षा बलों ने देशी पिस्टल, देशी कट्टा व 30 जिंदा राउण्ड किए बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MNREGA will be roof-top water harvesting in government buildings बड़ी खबर: एक से 10 लाख की आबादी में छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर अव्वल…. पाटन नगर पंचायत को भी मिली जगह…. इंदौर चौथी बार सबसे साफ शहर
Next Article पैन को आधार से लिंक नहीं करना पड़ेगा महंगा, 31 मार्च के बाद निरस्त हो जाएंगे 18 करोड़ कार्ड पैन को आधार से लिंक नहीं करना पड़ेगा महंगा, 31 मार्च के बाद निरस्त हो जाएंगे 18 करोड़ कार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?