ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने को तैयार
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने को तैयार

By Sonu Sahu Published August 9, 2023
Share
SHARE

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। साउथ में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब कीर्ति बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने को तैयार हैं। उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म साइन कर ली है और और खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कीर्ति, वरुण के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर रही हैं। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसका निर्देशन कलीस कर रहे हैं, जो तमिल सिनेमा में बेहद लोकप्रिय हैं। कीर्ति बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए एक अच्छे प्रोजेक्ट की राह देख रही थीं। अब यह तलाश उनकी आखिरकार इस फिल्म पर आकर खत्म हुई है। कीर्ति यह फिल्म साइन कर चुकी हैं। फिल्म के लिए दूसरी अभिनेत्री की तलाश जारी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। निर्माताओं ने नवंबर तक शूट पूरा करने की योजना बनाई है और 31 मई, 2024 तक इसे दर्शकों के बीच लाने की तैयारी है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म की कहानी से लेकर, किरदार और एक्शन तक लाजवाब होगा।

फिल्म का निर्माण एटली कुमार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हो रहा है, वहीं मुराद खेतानी इसके सह-निर्माता हैं। वरुण फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये थलापति विजय की हिट फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है। इसके निर्देशक एटली ही थे। एटली फिलहाल शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान पर लगे हुए हैं।

इसका काम निपटाने के बाद वह नई फिल्म शुरू करेंगे। कीर्ति ने अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल दक्षिण भारत, बल्कि देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह इडु एन्ना मायम, महानती और सरकार जैसी साउथ की हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कीर्ति के माता-पिता भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। कीर्ति ने साल 2000 में फिल्म पायलट्स से बतौर बाल कलाकार अपना करियर शुरू किया था।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Sonu Sahu August 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सावधान! डिस्पोजेबल कप में पानी चाय या कॉफी पीना है खतरनाक, जानें डॉक्टर क्यों कर रहे अलर्ट…
Next Article विश्व आदिवासी दिवस: छत्तीसगढ़ की संस्कृति आदिवासी संस्कृति से प्रभावित-विधायक वोरा विश्व आदिवासी दिवस: छत्तीसगढ़ की संस्कृति आदिवासी संस्कृति से प्रभावित-विधायक वोरा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?