ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीनी पटाखे रखना और बेचना दंडनीय घोषित, पकड़े जाने पर मिलेगी सजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चीनी पटाखे रखना और बेचना दंडनीय घोषित, पकड़े जाने पर मिलेगी सजा

By @dmin
Published: November 3, 2020
Share
चीनी पटाखे रखना और बेचना दंडनीय घोषित, पकड़े जाने पर मिलेगी सजा
चीनी पटाखे रखना और बेचना दंडनीय घोषित, पकड़े जाने पर मिलेगी सजा
SHARE

पंचकूला (एजेंसी)। हरियाणा में इस दिवाली यदि आयातित पटाखों का स्टॉक किया या उनकी बिक्री की तो विक्रेताओं की खैर नहीं है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आयातित पटाखों को रखने और उनकी बिक्री करने को अवैध एवं दंडनीय घोषित किया है। 

हरियाणा में चीनी पटाखों का बड़ा कारोबार है। दिवाली, गुरुपर्व, वैवाहिक समारोहों समेत अन्य विशेष अवसरों पर पटाखों की काफी बिक्री होती है। कुछ वर्षों में पटाखों के बाजार में चीन की बड़ी धाक जम चुकी थी।
पटाखों के थोक विक्रेता विभिन्न विशेष अवसरों पर चीनी पटाखों का बड़ा कारोबार करते थे। इस बार सरकार ने चीनी पटाखों की बिक्री व भंडारण पर सख्ती दिखाने का फैसला किया है। सरकारी ने सभी जिला उपायुक्तों को इस संबंध में सतर्क रहने और आयातित पटाखों की बिक्री एवं वितरण के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 
इसके अतिरिक्त, उन्हें सभी प्रतिष्ठानों के व्यापक निरीक्षण और निवारक कार्रवाई के माध्यम से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि आयातित पटाखों का भंडारण न हो। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा इस संबंध में जारी प्रपत्र के अनुसार पटाखे भारतीय ट्रेड क्लासिफिकेशन (हार्मोनाइज्ड सिस्टम) के तहत आते हैं और उनका आयात प्रतिबंधित है। 
विदेश व्यापार महानिदेशालय से लाइसेंस या प्राधिकार प्राप्त किए बिना पटाखों का आयात नहीं किया जा सकता है और हाल ही के वर्षों के दौरान महानिदेशालय द्वारा पटाखों के आयात के लिए कोई लाइसेंस व प्राधिकार जारी नहीं किया गया है। 
पटाखों की बिक्री करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है जो पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा जारी किया जाता है। राज्य में सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आयातित पटाखों की बिक्री को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं और लोगों को ऐसे पटाखों का उपयोग न करने बारे में सचेत करें। 
इस तरह के पटाखों को रखने या बिक्री करने के मामलों बारे तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित किया जाए ताकि ऐसे करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 52 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित
वेदांता एल्यूमिनियम ने गुजरात अल्कालीज़ एंड कैमिकल्स लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
BIg Accident : अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित आठ की मौत
देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना की सबसे बड़ी उछाल….. पिछले 24 घंटे में 97570 नए मामले
मुख्यमंत्री ने कहा अंग्रेजी स्कूलों के बेहतर संचालन, शिक्षा एवं प्रबंधन प्राचार्यों के जिम्मे…. हर बच्चे को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The gel will illuminate with a colorful fountain and high mast रंगीन फाउंटेन व हाई मास्ट लाइट से जगमगाएगा जेल तिराहा…. शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक और कदम
Next Article सिरफिरे के हाथों चाकुओं का हमला झेल चुकी मालवी मल्होत्रा बोलीं- डर के साथ नहीं जी सकती, सेल्फ डिफेंस की लूंगी ट्रेनिंग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?