ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Kumhari Accident : केडिया की बस खाई में गिरी, 12 कर्मचारियों की मौत पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Kumhari Accident : केडिया की बस खाई में गिरी, 12 कर्मचारियों की मौत पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

By Mohan Rao
Published: April 10, 2024
Share
कुम्हारी में बड़ा हादसा
SHARE

हादसे में 15 कर्मी घायल, केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख के मुआवजे का किया ऐलान

भिलाई। मंगलवार की रात को केडिया डिस्टेलरी की बस खाई में गिर गई जिससे 12 कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।  घटना में 15 कर्मचारी घायल हो गए हैं जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस से लेकर जिला प्रशासन एक्टिव हो गया और देर रात तक राहत कार्य जारी रहा। इधर घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख जताया है। वहीं केडिया डिस्टलेरी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी व घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।

कुम्हारी में यह हादसा मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे हुआ। केडिया डिस्टलरी से स्टाफ को लेकर निकली हुई बस का खपरी कुम्हारी के पास मुरूम खदान में गिरने से दुर्घटना हो गई। बस में केडिया डिस्टलेरी में काम करने वाले स्टाफ के लगभग 40 लोग सवार थे जो कि लगभग शाम 8:00 बजे के बाद ड्यूटी खत्म करने के बाद कंपनी की बस से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कुम्हारी के पास खपरी में मुरुम खदान के बाद चालक को सड़क का अंदाजा नहीं हुआ और बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई। यह हादसा तब हुआ जब सभी कर्मचारी काम के बाद कंपनी की बस से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। घटनास्थल के दृश्यों से पता चलता है कि बस नीचे गिरने के बाद पलट गई।  

दुर्ग कलेक्टर ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
हादसे के बाद दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी घटना स्थल का दौरा किया। वे बुधवार की सुबह भी मौके पर पहुंची और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायल हुए जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत स्थिर है। मरीजों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान की जा रही है। दुर्घटना का कारण जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। आरोपियों पर तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दु:ख
छत्तीसगढ़ में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर कहा है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। इससे पहले सीएम साय ने भी बस हादसे को लेकर दुख जताया था और बताया था कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है और प्रशासन घायल हुए लोगों की देखरेख में जुटा हुआ  है।

राष्ट्रपति मुर्मू व गृहमंत्री शाह ने जताई संवेदना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। दुर्ग बस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट किया, “छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा दुःखद है। इस हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

राज्यपाल हरिचंदन ने बस दुर्घटना पर शोक जताया
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर मंगलवार की रात निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ाजनक बताया और गहरा दुख व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। साथ ही राज्यपाल ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

पूर्व सीएम बघेल ने भी जताया दुख
हादसे पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कुम्हारी में कर्मचारियों से भरी एक बस खदान में गिर गई। इसमें 46 लोग सवार थे।सूचना मिली है कि कई लोगों की‌ जानें गई हैं और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।मृतकों के परिजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज का प्रबंध करने का अनुरोध किया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण घटना
दुर्ग बस हादसे के पीड़ितों से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कुम्हारी में बस हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में मरने वाले सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से घर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के दोनों ओर वहां 20 फुट गहरी खाई हैं। बस रोज इसी रास्ते से निकलती थी, लेकिन मंगलवार को अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। फिलहाल हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं और जो भी कारण सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Asian Games 2023: भारत ने लगाया पदकों का शतक, पहली बार पाई यह उपलब्धि… पीएम मोदी ने दी बधाई
उस्लापुर-सकरी रोड़ में अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, आवागमन होगा आसान, नई सड़क का सीएम साय ने किया लोकार्पण
अप्राकृतिक संबंध बनाने की डिमांड, दोस्त ने अपने ही दोस्त की ऐसी हालत की, तालाब में सड़ी हुई मिली लाश
मुख्यमंत्री ने शबरी बांसुरी की मधुर तान के साथ किया कोंडागांव सी-मार्ट का उद्घाटन
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच कुंडली मारकर छिपा था अजगर… युवकों ने खदेड़ा तो जान में आई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदांता एल्यूमिनियम की स्वास्थ्य परियोजनाओं से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 4 लाख लोगों को हुआ लाभ वेदांता एल्यूमिनियम की स्वास्थ्य परियोजनाओं से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 4 लाख लोगों को हुआ लाभ
Next Article Kumhari accident : घायलों से मिलने एम्स पहुंचे सीएम साय, चिकित्सकों को समूचित इलाज करने दिया निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?