ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कचरा फेकने वाली महिला और कसारीडीह नाला को अवरुद्ध करने वाले को जुर्माना करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कचरा फेकने वाली महिला और कसारीडीह नाला को अवरुद्ध करने वाले को जुर्माना करें

By @dmin
Published: January 28, 2020
Share
SHARE

बेगार लगाने से मौके पर कार्य दिखायी देना चाहिए-आयुक्त

दुर्ग. निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा आज शहर के अनेक वार्डो और मुख्य मार्गो में सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। स्वच्छता कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी सफाई कार्यो को मोबाइल वाट्सएप के माध्यम से स्थान सहित कार्य की जानकारी भेज रहे हैं। निगम आयुक्त ने स्वच्छता के कार्य में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा कि नियमित सफाई कार्य के बाद बेगार में और गैंग लगाकर कराये जा रहे कार्य और स्थान दिखायी देना चाहिए। केवल फोटो खिचने के लिए बेगार व गैंग का फोटों कोई भी न भेजें। भेजी गई फोटो व स्थान का कभी भी मेरे द्वारा मौका निरीक्षण कर कार्य में लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। अपने खेत में नाला का पानी लेने नाला को बंद कर देने वाले राजेश ढीमर से नाला बंद करने के कारण 300 रु0 उससे जुर्माना लिया गया व नाला को खोला गया। जिसे भी नाला से पानी लेना है वे मोटरपंप लगाकर पानी लें, इस प्रकार अवरुद्ध करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मान0 विधायक अरुण वोरा जी के मंशा के अनुरुप महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार एवं निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के मार्गदर्शन में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में बेहतर सफाई कार्य कर रहे हैं। निगम आयुक्त द्वारा निरंतर मानिटरिंग की जा रही है । स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षकों को कार्य के प्रति अलर्ट रहने निर्देश दिये गये हैं। रात्रि कालीन सफाई कार्य के साथ बाजार क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है वहीं प्रत्येक वार्डो में डोर टू डोर भी कचरा लिया जा रहा है। साथ ही आम जनता को बताया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर और दुकानों का कचरा बाहर सड़क पर न फेकें, नाली में न डालें।
शहर भ्रमण के दौरान वार्ड 30 रमेश रेडियो हाउस गली में पाया गया कि किसी दुकान की महिला ने गली में नाली किनारे कचरा फेक दी। इसी प्रकार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कसारीडीह नाला में पानी निकासी को रोक दिया गया था। आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार कचरा फेकने वाली महिला को रु0 जुर्माना किया गया है तथा नाला को अवरुद्ध करने वाले व्यक्ति की पता साजी कर उससे जुर्माना लेने निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान वार्ड 54 के कामगारों द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य किये जाने पर आयुक्त ने उतरा, रजौला, भगवंतीन, रनिया का आधे दिन का वेतन काटने विभाग को निर्देश दिये वहीं सफाई दरोगा प्रताप सोनी का एक दिन का वेतन काटने कहा गया। निगम आयुक्त ने शहर वासियों से अपील कर कहा कि आपके घर तक निगम की कचरा गाड़ी आ रही है उसमें अपने घरों का सूखा और गीला कचरा अलग-अलग अवश्य देवें। उन्होनें बाजार क्षेत्र के दुकानदारों से अपील कर कहा अपने दुकानों में डस्टबीन अवश्य रखें, दुकान का कचरा बाहर सड़क पर न फेकें। उन्होनें कहा पता चला है बहुत से दुकानदार अपना दुकान बंद करते समय दुकान का कचरा बीच सड़क पर एक स्थान में डाल देते हैं। उन सभी लोगांे से अपील है कि कचरा प्रबंधन करने में नगर पालिक निगम दुर्ग को सहयोग करें। अपने दुकानों का कचरा रात्रि के समय दुकान-दुकान पहुॅचने वाले कचरा गाड़ी को अवश्य दें। कचरा गाड़ी नहीं पहुॅचती है तो आप स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के मो0 नं0 9340874859 में सूचित कर कचरा गाड़ी बुला सकते हैं। आप अपने दुकान का कचरा दूसरे दिन भी सुबह के समय कचरा गाड़ी को दे सकते हैं। निगम अमले द्वारा आज जोगी नगर में निदान 1100 में की गई सफाई की शिकायत का निराकरण किया गया। इसी प्रकार उरला का मैदान, चण्डीमंदिर वार्ड में बाबू तालाब की सफाई की गई। नालियों से मलमा कचरा निकाला गया। एकत्र कचरा मलमा को उठाकर सफाई की गई।

विराट ने कहा रोहित, धवन और राहुल बेहतरीन बल्लेबाज
आज से बदल गए NEFT ट्रांजैक्शन और नंबर पोर्ट करने के नियम
रोहित और वार्नर सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज : मूडी
बंगाल में फिर हिंसा: अब केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर हमला…. टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप
बिलासपुर को बनाएंगे सुन्दर शहर – भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोक कर्म प्रभारी ने लोक कर्म विभाग अधिकारियों की ली बैठक
Next Article पर्यावरण सुधार की श्रृंखला में शहर में बनेंगे उद्यान : वोरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?