ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कबाड़ के जुगाड़ से बनाए गए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कबाड़ के जुगाड़ से बनाए गए आकर्षक विज्ञान मॉडल

By @dmin Published January 18, 2020
Share
SHARE

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं कि्ंवज प्रतियोगिता का आयोजन
राजनांदगांव। जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र हायर सेकेण्डरी स्कूल बसंतपुर में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अन्तर्गत कबाड़ से जुगाड़ नवाचार के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कि्ंवज प्रतियोगिता एवं विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता में जिले के सभी 9 विकासखण्डों से चयनित शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने नवाचार के तहत अपने आस-पास पाये जाने वाले कबाड़ सामग्रियों की सहायता से बनाए हुए मॉडल प्रदर्शित किए। प्रतिभागियों ने कबाड़ सामग्री जैसे पानी बॉटल, प्लास्टिक से ईंट, आंख के प्रतिबिम्ब, पिस्ता के छिलके से गणित संक्रियाएं और सोलर सिस्टम, खेल-खेल को विज्ञान में दैनिक जीवन से जोड़ना, आओ खेल-खेल में सीखे गणित, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, हैण्डपम्प, गणित जोड़ी मिलान, भार मापक धारित मापक जैसे मॉडल बनाए गए थे।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ जिला मिशन समन्वयक भूपेश कुमार साहू ने किया। उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतिभावान बच्चे संकुल स्तर से चयनित होकर विकासखण्ड स्तर पर तथा विकासखण्ड स्तर पर चयनित होकर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों को अपने आस-पास कबाड़ से जुगाड़ करके कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। नवाचार और सहायक शिक्षण सामग्री से बच्चों को विषय की समझ विकसित करने में मदद मिलती है।
कबाड़ सामान का उपयोग करके वर्षा जल संग्रहण संयंत्र, वाटर पम्प, जल संग्रहण, प्रदूषण मुक्त ऊर्जा, भार मापक धारिता, मापक गणित पहेली, सोलर पम्प, सौर ऊर्जा प्लास्टिक से ईंट, आंख के प्रतिबिम्ब, सिंचाई के तकनीक, नाव मॉडल, जल चक्र, गंदे पानी निकासी का सदुपयोग वाटर फिल्टर, दांत की स्थिति, विद्युत चुम्बकीय प्रभाव आदि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा आकर्षकविज्ञान मॉडल तैयार किये गये थे।
कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्राथमिक शाला स्तर पर प्रथम स्थान विकासखण्ड मानपुर से प्राथमिक शाला बागडोंगरी के सहायक शिक्षक एल.बी. हिरामणी तिवारी द्वारा खेल-खेल में विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़ना मॉडल और विकासखण्ड खैरागढ़ से प्राथमिक शाला कोहकाबोड़ के सहायक शिक्षक एल.बी. भगवती प्रसाद सिन्हा द्वारा स्थानीय मान अंको का ज्ञान, भिन्न भाग पहाड़ा मॉडल द्वितीय स्थान पर रहा। माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान माध्यमिक शाला चिखली अंबागढ़ चौकी से संतराम रामटेके प्लास्टिक से ईंट मॉडल और द्वितीय स्थान पर विकासखण्ड राजनांदगांव माध्यमिक शाला बघेरा से श्रीमती प्रीति शर्मा द्वारा आओ खेल-खेल में सीखें गणित मॉडल रही। विज्ञान प्रदर्शनी प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर विकासखण्ड डोंगरगांव प्राथमिक शाला गनेरी सोलर सिस्टम मॉडल और द्वितीय स्थान पर विकासखण्ड डोंगरगढ़ से प्राथमिक शाला नारायणगढ़ सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण मॉडल रही। माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर विकासखण्ड डोंगरगांव के माध्यमिक शाला संबलपुर और द्वितीय स्थान पर विकासखण्ड डोंगरगढ़ से माध्यमिक शाला घुसेरा हैण्डपम्प मॉडल रही।
कि्ंवज प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान विकासखण्ड खैरागढ़ के प्राथमिक शाला कुसियारी कक्षा 5वीं के छात्र हेमन्त कुमार और विकासखंड अंबागढ़ चौकी के प्राथमिक शाला कहाड़कसा कक्षा 5वीं के छात्र दुर्गेश कुमार ने द्वितीय स्थान पर प्राप्त किया।
माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान संयुक्त रूप से माध्यमिक शाला बहेराभाठा, डिलापहरी से कक्षा 8वीं के कु. चेतना वर्मा एवं कु. लक्ष्मी वर्मा विजेता रही। इस तरह द्वितीय स्थान विकासखंड अंबागढ़ चौकी के माध्यमिक शाला चिखली से कक्षा 8वी के कु. शीतल साहू एवं चोमन साहू कक्षा रहे। कबाड़ से जुगाड़ विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और कि्ंवज प्रतियोगिता के तीनों विधाओं में ओवरआल चैम्पियन विकासखण्ड चौकी प्रथम एवं विकासखण्ड खैरागढ़ द्वितीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर जिला परियोजना कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन के सहायक समन्वयक एम.आर. अंसारी, कौशल प्रसाद विश्वकर्मा सभी विकासखण्डों के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक मनोज मरकाम, भगत सिंह ठाकुर, अरविन्द रत्नाकर, सुजीत चौहान, महेन्द्र श्रीवास्तव, के.डी. साहू, के.एल. वर्मा, सुश्री जाहिदा खान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज मरकाम एवं भगत सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुजीत चौहान द्वारा समस्त प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin January 18, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कबाड़ के जुगाड़ से बनाए गए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Next Article ग्राम तिरंगा भाटापारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?