ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल

By Poonam Patel
Published: September 2, 2026
Share
एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव
एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव
SHARE

रायपुर। बेटियों के सुरक्षित भविष्य और शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की नोनी सुरक्षा योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए भरोसे का आधार बन रही है। सरगुजा जिला के ग्राम पंचायत मेंड्राकला निवासी कौशिल्या रजवाड़े की बेटी भी इस योजना से लाभान्वित हुई है। योजना के तहत बेटी के नाम पर एक लाख रुपये का बॉन्ड प्राप्त होने से कौशिल्या को उसके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है।

कौशिल्या के पति राजेश कुमार रजवाड़े कृषि कार्य करते हैं। परिवार की सीमित आय के बीच बेटी की शिक्षा और भविष्य को लेकर कौशिल्या चिंतित रहती थीं। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी दी। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत किया गया और उनकी बड़ी बेटी का योजना में पंजीयन हुआ।

कौशिल्या ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त बॉन्ड एलआईसी बीमा के माध्यम से प्रदान किया गया है। निर्धारित शर्तों के अनुसार बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद निर्धारित राशि प्राप्त होगी, जिसका उपयोग उसकी आगे की पढ़ाई और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए किया जा सकेगा। कौशिल्या कहती हैं, “बेटी के भविष्य के लिए पहले से आर्थिक सुरक्षा मिलना हमारे लिए बड़ी राहत है। अब उसकी पढ़ाई और आगे के जीवन को लेकर हमारा भरोसा बढ़ा है।”

उन्होंने नोनी सुरक्षा योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके लिए यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटी के सपनों को सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने वाला मजबूत संबल है।

Monsoon Alert: समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून; अगले 4-5 दिनों में मिल सकती है खुशखबरी
सीतामढ़ी हरचौका: छत्तीसगढ़ में सबसे पहले माता सीता ने मवई नदी में पखारे थे पांव, स्थापित की थी रसोई
Budget 2024: रियायतें बढ़ाकर एनपीएस को और अधिक आकर्षक बना सकती है सरकार
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां का निधन, 91 साल की उम्र में लीं अंतिम सांस
राजिम माघी पुन्नी मेला में लगे गढ़कलेवा के स्टाॅल में छत्तीसगढ़ी पकवानों की महक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 9 सितंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे पोषण, देखभाल और बाल विकास के सशक्त केंद्र हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026
Next Article पीढ़ियों से संरक्षित ‘चिरपोटी टमाटर’ को मिली कानूनी पहचान : PPV&FRA के अंतर्गत कृषक किस्म का पंजीयन

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?