ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 3600 दीयों से जगमगया चंदखुरी का कौशल्या मंदिर, मुख्यमंत्री ने भी किया दीपदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

3600 दीयों से जगमगया चंदखुरी का कौशल्या मंदिर, मुख्यमंत्री ने भी किया दीपदान

By @dmin
Published: November 16, 2020
Share
SHARE

रायपुर । भगवान राम के राजधानी लौटने की खुशी में एक दिन पहले अयोध्या में दीपोत्सव हुआ। इसके एक दिन बाद भगवान की ननिहाल भी दीपों की शृंखला से रोशन है। रायपुर के पास चंदखुरी स्थित माता कौशल्या के पौराणिक मंदिर में 3600 दीप जलाकर छत्तीसगढ़ अपने भांजे राम का विजयोत्सव मना रहा है। राज्य गठन के बाद से चंदखुरी में दीपावली पर ऐसा उत्सव पहली बार मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की हमर राम समिति ने कुछ दिन पहले ही इस दीपोत्सव की तैयारी की है।
हमर राम समिति के संयोजक मंडल में शामिल आरपी सिंह ने बताया, चौदह वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली मनाई जाती है। इस पावन अवसर पर चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में 3600 दीये जलाए गए हैं। इसके पीछे छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों की परिकल्पना भी है। प्रत्येक गढ़ के प्रतिनिधित्व के तौर पर 100 दीये जलाए गए हैं। दीये जलाने से पहले स्थानीय लोगों, हमर राम समिति के संयोजक महंत रामसुंदर दास, आरपी सिंह, विनोद तिवारी आदि ने विधि विधान से माता कौशल्या, भगवान राम, भगवान हनुमान और लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पूरे परिसर में दीयों की शृंखला बिछा दी गई।

Contents
  • मुख्यमंत्री ने भी किया दीपदान
  • राम वन गमन पथ का महत्वपूर्ण पड़ाव

मुख्यमंत्री ने भी किया दीपदान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी समिति को 36 दीयों का दान किया है। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से समिति के संयोजक और छत्तीसगढ़ गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, आरपी सिंह और विनोद तिवारी को 36 दीये सौंपे।

राम वन गमन पथ का महत्वपूर्ण पड़ाव

रायपुर से करीब 20 किमी दूर स्थित चंदखुरी को प्राचीन कौशल की राजधानी माना जाता है। यहां भगवान राम की माता कौशल्या का एक प्राचीन मंदिर है। इसमें भगवान राम माता कौशल्या की गोद में बैठे दिखाए गए हैं। यह मंदिर, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पथ का महत्वपूर्ण पड़ाव है। सरकार ने इस मंदिर परिसर के 26 एकड़ के परिसर को नए सिरे सजाने का काम शुरू किया है। इसके लिए 17 करोड़ रुपयों की लागत अनुमानित है। मुख्य सचिव आरपी मंडल एक दिन पहले ही चंदखुरी गए थे। उन्होंने वहां परियोजना के कार्यो की समीक्षा की। उनके साथ पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी, सचिव पर्यटन पी. अन्बलगन तथा पर्यटन मण्डल की प्रबंध संचालक रानू साहू भी वहां गए थे।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़ा है रेलवे, कोरिया के अमृतधारा से लेकर चित्रकोट जलप्रपात तक फैला है रेल नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौतों की संख्या पहुंची 150, पिछले 24 घंटों में 404 नए मामलों की पुष्टि….. 363 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
मुख्यमंत्री गिधवा-परसदा पक्षी विहार महोत्सव में हुए शामिल, कहा- गिधवा-परसदा पक्षी विहार बनेगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल
बीई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बीफार्मा, एमटेक जैसे कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर जलाई ‘स्वर्णिम विजय मशाल’, सेना ने कहा-गलवां में झड़प के बाद नहीं हुई पूर्वी कमान से कोई घुसपैठ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, मंडी में नदी में गिरी पिकअप, बिहार के सात मजदूरों की मौत
Next Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये कर चोरी व जीएसटी फर्जी बिल मामले में बड़ी कार्रवाई… 1180 कंपनियों के खिलाफ 350 मामले… 25 लोग गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?