ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माता कौशल्या महोत्सव : मुम्बई व स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से परिसर हुआ राममय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

माता कौशल्या महोत्सव : मुम्बई व स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से परिसर हुआ राममय

By Mohan Rao
Published: April 24, 2023
Share
माता कौशल्या महोत्सव
SHARE

विधानसभा अध्यक्ष कौशल्या महोत्सव में हुए शामिल, कहा- भगवान श्रीराम सर्वव्यापी हैं

रामनामी समुदाय के रामभक्तों और प्रदेश के विभिन्न मानस मंडलियों का किया गया सम्मान

रायपुर Raipur. तीन दिवसीय कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन आज मुम्बई से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना सुश्री रविन्दर खुराना और प्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल और वाराणसी के व्योमेश शुक्ल, प्रसिद्ध भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी-भिलाई की प्रस्तुतियों से पूरा परिसर राममय हो गया। दूसरे दिन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत व कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने इस मौके पर कहा कि भगवान श्री राम सर्वव्यापी हैं।

Contents
  • विधानसभा अध्यक्ष कौशल्या महोत्सव में हुए शामिल, कहा- भगवान श्रीराम सर्वव्यापी हैं
  • रामनामी समुदाय के रामभक्तों और प्रदेश के विभिन्न मानस मंडलियों का किया गया सम्मान

इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परम्परा और धरोहर को पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है। कौशल्या माता के धाम चन्दखुरी को अब देश-विदेश में जाना जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल और संस्कृति विभाग बधाई के पात्र हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने रामनामी समुदाय के रामभक्तों और प्रदेश के विभिन्न मानस मंडलियों को प्रशस्ति पत्र, राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित मानस मंडलियों में वीणा वादिनी मानस मंडली भाटापारा, हरिदर्शन मानस मंडली जांजगीर-चांपा और ज्ञान गंगा मानस मंडली दंतेवाड़ा शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने इस मौके पर कहा कि भगवान श्री राम हम सबके मन और तन में समाए है। तुलसीदास और वाल्मीकि जी की रचनाओं में श्रीराम का विस्तार से वर्णन मिलता है। डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती संस्कृति को सहेजने का काम किया है। भगवान श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चन्दखुरी में, जहां देश का एकमात्र कौशल्या माता का मंदिर है, उसे राष्ट्रीय एवं अतर्राष्ट्रीय पटल पर यश दिलाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रामायण और मानस मंडली प्रतियोगिता के माध्यम से राम नाम को जन-जन तक पहुंचाया गया है। एक विशेष पहल के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से मानस मंडली के कलाकारों को विदेशों में प्रस्तुति के लिए एमओयू किया है। इसके जरिए छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को विदेशों में भी पहचान मिलेगी।

मुम्बई की कविता पौडवाल द्वारा भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति
मुम्बई से आई प्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल के भक्ति गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामनामी समाज के लोगों की भक्ति भावना से प्रभावित होकर उन्होंने रामनामियों से राम भजन प्रस्तुत करने का आग्रह किया। सुश्री पौडवाल के आग्रह पर रामनामी समाज के लोगों ने भगवान राम के भजन गाये। सुश्री पौडवाल और रामनामी समाज की साझी प्रस्तुतियों से दर्शक भक्ति-भाव में सराबोर हो गए। मुम्बई से आई शास्त्रीय नृत्यांगना रमिन्दर खुराना ने भक्तिमय, शास्त्रीय नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। जिसमें ओडिशी नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान राम के गुणों को प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वाराणसी से आए कलाकार श्री व्योमेश शुक्ल ने राम की शक्ति पूजा पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया।

रामनामी समाज और मानस मंडलियों की प्रस्तुतियों से दर्शक हुए मंत्र-मुग्ध
आस्था, भक्ति और अध्यात्म से सराबोर और उल्लास के माहौल में आज माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडलों और रामायण मानस मंडली ने भजन-कीर्तन किया। भगवान राम पर आधारित इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। रामनामी समाज भगवान श्रीराम के नाम को पूरे शरीर में गोदना के माध्यम से गोदवाते हैं। रामनामी समुदाय रामभक्ति के अपने अलग अंदाज, पहनावे और रहन-सहन छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से जाना जाता है। महोत्सव में पर्यटन विभाग के प्रबंध संचालक अनिल साहू, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य, चंदखुरी नगर पंचायत अध्यक्ष रविशंकर धीवर, माता कौशल्या मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

IAF की ताकत बढ़ाने जा रहा भारत का फ्रांस, चीन को लगेगा तगड़ा झटका
CG Breaking : अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड, मुख्यमंत्री मितान योजना में जुड़ी नई सेवा… सरकार के चार साल पूरे होने पर मिली नई सौगात
सरकार का बड़ा एक्शन: 20 यूट्यूब चैनल पर लगा बैन, फैला रहे थे भारत विरोधी प्रोपोगैंडा
राज्योत्सव में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने का प्रदर्शन, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने प्रशिक्षण
Bhilai Crime : पति साथ स्कूटर पर जा रही महिला की चेन खींचकर भागा बाइक सवार बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं का चमत्कार, 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर मुख्यमंत्री बघेल आज ट्रिपल आईटी और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में लेंगे हिस्सा
Next Article बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन एक लाख से पार, अब तक 40 हजार से ज्यादा युवाओं को भत्ता स्वीकृत बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन एक लाख से पार, अब तक 40 हजार से ज्यादा युवाओं को भत्ता स्वीकृत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?