ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Kartik Purnima : शिवनाथ में उमड़े हजारों श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी… देवों के नाम किया दीपदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Kartik Purnima : शिवनाथ में उमड़े हजारों श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी… देवों के नाम किया दीपदान

By Mohan Rao
Published: November 27, 2023
Share
शिवनाथ नदी तट पर दीपदान का नजारा
SHARE

भिलाई। हिन्दु धर्म की पवित्र तिथि कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को दुर्ग की गंगा शिवनाथ नदी में हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह ब्रह्ममुहुर्त पर शिवनाथ में हजारों लोगों ने स्नान कर देवों के ना दीपदान किया। इस दौरान नदी तट पर मेले जैसा माहौल दिखा। नदी तट पर भीड़ ऐसी कि लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। स्नान के बीच तट पर ढोल बाजे की गूंज व आतिशबाजी का अद्भूत नजारा भी देखने को मिला। दीपदान के बाद नदी पर दोनों ओर स्थित शिवालयों में जल चढ़ाने श्रद्धालुओं का तांता लगा रआ।

हिन्दू पंचाग में कातिक मास का विशेष महत्व होता है। इस महीने विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं। एक तरह से कार्तिक मास त्योहारों का महीना भी माना जाता है। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के बाद से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक देवता पांच दिन का उत्सव मनाते हैं। देव उठनी एकदाशी के दिन क्षीरसागर में भगवान विष्णु लंबी निद्रा के बाद जागे थे और पूर्णिमा के दिन वे देवलोक पहुंचते हैं। जहां उनके आगमन पर सभी देवी-देवताओं ने दीपमाला जलाकर उनका स्वागत किया था। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। पवित्र नदियों में आज के दिन स्नान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

शिवनाथ नदी के साथ तालाबों में हुआ दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर ट्विन सिटी दुर्ग-भिलाई में उत्सव सा माहौल दिखा। अल सुबह 3 बजे से ही लोग शिवनाथ नदी के लिए रवाना होने लगे। सूरज निकलने से पहले स्नान व दीपदान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। शिवनाथ नदी के अलावा दुर्ग जिले में बहने वाली खारूण नदी तट पर भी देव दीपावली की सुबह दीपदान हुआ। नदी के साथ ही शहर के विभिन्न तालाबों में भी देवों के नाम पर दीपदान किया गया। शिवनाथ नदी तट पर कार्तिक पूर्णिमा के पुण्य स्नान को लेकर होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

तीन जिलों में ठगी कर फरार हुआ शातिर, नौकरी लगाने के नाम पर महिला से ठगे दो लाख रुपए… अब तलाश कर रही पुलिस
Gustakhi Maaf: आवारा मवेशी और कितनी जानें लेंगे
खत्म हुआ दशकों का इंतजार, एयरबस से हुआ 22,000 करोड़ का करार, सी-295 एयरक्राफ्ट्स से मिलेगी एयरफोर्स को रफ्तार
सीएम बघेल आज बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का करेंगे वितरण, युवाओं के खातों में जाएंगे 31 करोड़ 69 लाख रुपए
सिद्धू फिर विवादों में: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को बताया बड़ा भाई, करतारपुर में दिया बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने से 20 की मौत, 100 मिमी से ज्यादा बारिश, राहत-बचाव कार्य जारी बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने से 20 की मौत, 100 मिमी से ज्यादा बारिश, राहत-बचाव कार्य जारी
Next Article 15 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान देहरादून की रहने वाली युवती की तेलीबांधा तालाब में तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?