ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Kartik Purnima 2024 : देवों के नाम दीपदान करने शिवनाथ के तट पर उमड़े लोग… लगाई आस्था की डुबकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Kartik Purnima 2024 : देवों के नाम दीपदान करने शिवनाथ के तट पर उमड़े लोग… लगाई आस्था की डुबकी

By Mohan Rao
Published: November 15, 2024
Share
शिवनाथ नदी तट पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़
SHARE

भिलाई। कार्तिक मास की पूर्णिमा हिन्दु धर्म की पवित्र तिथियों में से एक है। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर तड़के शिवनाथ नदी सहित तालाबों में पुण्य स्नान व दीपदान करने श्रद्धालुओं की भीड़ रही। खासकर शिवनाथ नदी के महमरा एनिकेट के पास का नजारा तो देखते ही बनता था। हजारों की संख्या में महिला व पुरषों ने आस्था की डुबकी लगाई और देवों के नाम दीपदान की परंपरा भी निभाई। शिवनाथ नदी के तट पर तड़के चार बजे से दीपावली जैसा नजारा दिखा।

देशभर में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। दुर्ग भिलाई में भी आस्था के पर्व पर श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। सुबह ब्रह्ममुहुर्त पर शिवनाथ में हजारों लोगों ने स्नान कर देवों के ना दीपदान किया। इस दौरान नदी तट पर मेले जैसा माहौल दिखा। नदी में चारों ओर दीपों की रोशनी अलग की दृष्य प्रस्तुत कर रहा था। शिवनाथ नदी के तट पर भीड़ ऐसी कि लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। स्नान के बीच तट पर ढोल बाजे की गूंज व आतिशबाजी का अद्भूत नजारा भी देखने को मिला। दीपदान के बाद नदी पर दोनों ओर स्थित शिवालयों में जल चढ़ाने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्तिक पूर्णिमा का है विशेष महत्व
हिन्दू पंचाग में कातिक मास का विशेष महत्व होता है। इस महीने विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं। एक तरह से कार्तिक मास त्योहारों का महीना भी माना जाता है। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के बाद से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक देवता पांच दिन का उत्सव मनाते हैं। देव उठनी एकदाशी के दिन क्षीरसागर में भगवान विष्णु लंबी निद्रा के बाद जागे थे और पूर्णिमा के दिन वे देवलोक पहुंचते हैं। जहां उनके आगमन पर सभी देवी-देवताओं ने दीपमाला जलाकर उनका स्वागत किया था। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। पवित्र नदियों में आज के दिन स्नान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

शहर के तालाबों में भी दीपदान करने जुटे श्रद्धालु
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शहर के प्रमुख तालबों में भी पुण्य स्नान व दीपदान करने श्रद्धालु जुटे। ट्विन सिटी दुर्ग-भिलाई में उत्सव सा माहौल दिखा। तड़के 3 बजे से ही लोग शिवनाथ नदी के तट पर दीपदान के लिए रवाना होते दिखे। सूर्योदय के पूर्व पुण्य स्नान व दीपदान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। कुम्हारी में खारूण नदी में भी दीपदान की परंपरा निभाई गई। इसके साथ ही शहर के प्रमुख तालाबों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। किसी ने दोना तो किसी ने केले के पेड़ की छाल का छोटा सा नाव बनाकर दीपदान किया।

सुरक्षा के लिए पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें रहीं तैनात
कार्तिक पूर्णिमा पर शिवनाथ नदी में होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई। पुलिस प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी शिवनाथ नदी तट पर तैनात रही। लोगों को स्नान के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देते रहे। नदी तट पर होने वाली भीड़ को देखते हुए एक दिन पहले से ही प्रशासन मुस्तैद रहा। गंजपारा चौक से लेकर शिवनाथ नदी तक वाहनों की कतार लगी रही जिसके कारण जाम की स्थिति भी बनी।

गणतंत्र दिवस पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी होगी पहली किश्त: भूपेश बघेल
Bhilai Breaking : शराब घोटाले में कारोबारी विजय भाटिया के घर पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम, परिजनों से पूछताछ
शेयर बाजार में मजबूती लौटी; पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब
अमित शाह बोले 31 मार्च से पहले छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में नक्सलवाद बन जाएगा इतिहास
राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमिजल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्था नया रायपुर द्वारा ‘शहीद दिवस’ पर वेबिनार का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Transfer :  छत्तीसगढ़ में 7 आईएएस के प्रभार में फेरबदल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन : बलरामपुर में राजस्व विभाग ने जब्त किया 1295 बोरी धान,

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?