बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं। कार्तिक अपने सोशल मीडिया पोस्ट ही वजह से हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं। बहुत बार वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी होते हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने बताया है कि जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे होते हैं तो उनकी मां का कैसा रिएक्शन होता है।

फैन ने किया कार्तिक की मां से जुड़ा सवाल
दरअसल इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर Ask के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं। कार्तिक आर्यन ने भी AskKartik के जरिए अपने कई फैंस के सवालों का जवाब दिया है। उनमें से एक फैन ने उनकी मां से जुड़ा सवाल किया है।
कार्तिक ने दिया ये जवाब
एक सोशल मीडिया यूजर ने कार्तिक आर्यन से सवाल करते हुए पूछा है कि जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे होते हैं तो उनकी मां का रिएक्शन कैसा होता है। इस सवाल का एक्टर ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने जवाब में लिखा, ‘अब एक हफ्ता भाव खाएंगी रिश्तेदारों के बीच में।
अपनी मां के लिए कार्तिक आर्यन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।




