ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 72 साल बाद फिर हुआ करिश्मा… डेब्यू मैच में ही छाए नटराजन-सुंदर…. बनाया अद्भुत रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

72 साल बाद फिर हुआ करिश्मा… डेब्यू मैच में ही छाए नटराजन-सुंदर…. बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

By @dmin
Published: January 16, 2021
Share
Gond-Bahraich highway crashes, five killed, 11 injured
Gond-Bahraich highway crashes, five killed, 11 injured
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क। ब्रिस्बेन में गाबा का मैदान यानी गेंदबाजों के लिए स्वर्ग। यहां की पिच में अपेक्षाकृत उछाल ज्यादा होता है। सीम पर गिरी गेंद बल्लेबाजों को बहुत तंग करती है। स्पिनर्स भी प्रभावी होते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच यहीं जारी है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए।
शनिवार को खेल के दूसरे दिन कंगारू ऑलआउट हुए। भारत की ओर से तीन गेंदबाजों ने 3-3 विकेट चटकाए। डेब्यूटेंट पेसर टी नटराजन और स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 72 साल पुराना कारनामा दोहराया। दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन शिकार किए, इससे पहले 1949 में भारत की ओर से डेब्यू करने वाले दो खिलाडिय़ों ने एक पारी में तीन या उससे ज्यादा सफलता अर्जित की थी।
तब वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में मंटू बनर्जी और गुलाम अहमद ने पदार्पण करते हुए 4-4 विकेट लिए थे। बावजूद इसके कैरेबियाई टीम 366 रन बनाने में काबयाब रही थी। हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा था। तब लाला अमरनाथ भारतीय टीम के कप्तान हुआ करते थे। अब लंबे अंतराल के बाद नटराजन और सुंदर के रूप में भारत की ओर से डेब्यू करने वाले दो खिलाडिय़ों ने एक ही टेस्ट पारी में 3+ विकेट चटकाए।
इस रिकॉर्ड के अलावा भी टी. नटराजन अपने पहले टेस्ट को कई मायनों में यादगार बनाया। एक ही दौरे में खेल के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय बने नटराजन ने आरपी सिंह के खास क्लब में भी जगह बनाई है। ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में 78 रन पर तीन विकेट चटकाते हुए वह डेब्यू में किसी लेफ्ट आर्म पेसर के सबसे अच्छे आंकड़े वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए। आरपी सिंह ने अपने पहले टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 2005/06 में 89 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रस्तुति देने अरूणाचल प्रदेश सहित पांच राज्यों के आदिवासी नर्तक दल पहुंचे रायपुर
सीएम योगी बोले: साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, अब फसाद किया तो सात पीढ़ियां मुआवजा भरेंगी
दुर्ग जिले में बदला सरकारी राशन दुकानों का समय, भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश… अब यह होगा समय
Gustakhi Maaf: जब पति से पहले ‘महाराज’ लगाते थे भोग
भुवनेश कुमार साहू बने दयानन्द शिक्षा समिति के सचिव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Major initiative: Preparations for vaccination of employees at workplace देश को जल्द मिल सकती है एक और वैक्सीन, स्पुतनिक-वी के तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी
Next Article सबसे पहले किन 30 करोड़ लोगों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, प्राथमिकता में ये लोग गुरुग्राम में ‘ कोवैक्सीन ‘ लगवाने के बाद दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?