ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Karaoke Music World कर रहा इतिहास रचने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-Bhilai

Karaoke Music World कर रहा इतिहास रचने की तैयारी

By Om Prakash Verma
Published: March 27, 2023
Share
Karaoke Music World कर रहा इतिहास रचने की तैयारी
Karaoke Music World कर रहा इतिहास रचने की तैयारी
SHARE

भिलाई। शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने एक बार फिर संगीत की दुनिया में नया इतिहास रचने की तैयारी शुरू कर दी है। होली मिलन के बहाने रविवार को Karaoke Music World टीम के 60+ की टीम ने ऐसा समा बांधा कि कब रात के 11 बज गए कुछ पता ही नहीं लगा। महिला कलाकारों ने अपनी पुरकशिश अंदाज में इस संगीत संध्या का आगाज किया तो गजल, गीत, भजन से अन्यान्य कलाकारों ने महफिल को सतरंगी कर दिया। इस समूह के संयोजक ज्ञान चतुर्वेदी ने साबित कर दिया कि 70 साल का मतलब अनुभवों का खजाना भी होता है।

Karaoke Music World के अधिकांश सदस्य कार्यक्षेत्र से अवकाश प्राप्त कर चुके हैं। इसमें केवल गायक ही नहीं बल्कि संगीत प्रेमी श्रोता भी शामिल हैं। कहते हैं 60 के बाद लोगों का अपना जीवन शुरू होता है। वह आपाधापी से मुक्त होता है और अपने जुनून को तराशता है। Karaoke Music World इस उक्ति को चरितार्थ करता है। 20 से अधिक गायकों के साथ आज यह समूह शहर का संभवत: सबसे बड़ा संगीत समूह है। समूह के संयोजक ज्ञान चतुर्वेदी के संयोजकत्व में इससे पहले ट्रिपल-एम ने देशभर में भिलाई की खुशबू बिखेरी चुकी है। अब नई टीम के साथ उनके इरादे एक बार फिर इतिहास को दोहराने की है।

ज्ञान चतुर्वेदी के संयोजकत्व में आयोजित इस सुरमयी संध्या में सूत्रधार की भूमिका सतीश जैन ने बेहद खूबसूरती से निभाया। प्रस्तुतियों का आरंभ आवाज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अलका शर्मा ने ‘मेरा साया साथ होगा।।।Ó की खूबसूरत प्रस्तुति के साथ किया। ज्ञान चतुर्वेदी ने जहां अपनी सधी हुई गायकी से भजन प्रस्तुत किया वहीं सतीश जैन ने ‘सुहानी चांदनी रातें…’ की सुमधुर प्रस्तुति दी। डॉ अनुजा झा एवं राकेश झा ने एकल एवं युगल गीतों की प्रस्तुति से जहां तालियां बटोरीं वहीं संदीप घुले की गजलों ने समा बांध दिया। एसके सहाय ने जहां अपनी मंजी हुई गायकी से श्रोताओं पर रसों की बारिश की वहीं भागवत टावरी ने मुकेश के दर्द भरे गीतों को अपनी आवाज दी।

नेहरू नगर के एक नवनिर्मित परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जीएमएस नायडू, कुंडू, श्रीमती एवं आर्या, यादव, दीपक रंजन सहित कुल 20 संगीत प्रेमियों ने अपनी प्रस्तुतियों से महफिल को सजाया। संगीत प्रेमी वीके अरोरा, श्रीमती चतुर्वेदी एवं श्रीमती कुंडू की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

18 करोड़ से मुख्यमार्ग डामरीकरण कार्य विधायक ने कराया प्रारंभ, मुख्यमंत्री द्वारा जल्द होगा बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण: वोरा
Bhilai : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला डॉक्टर से लूट, हाथ से मोबाइल छीन भागा स्कूटी सवार बदमाश
स्टेट कैपिटल रीजन: राजधानी के साथ दुर्ग-भिलाई भी शामिल,  छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन
Bhilai : पेप्सी कंपनी के मैनेजर व उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
एसटीपी स्थापना की अनुमति के लिए महापौर परिषद से मिली स्वीकृति….. शव दफन के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर भी बनी सहमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बाघ के हमले से दो की मौत, एक की हालत गंभीर…. लकड़ी बीनने गए थे जंगल
Next Article राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने मिला नोटिस, सांसदी जाने के बाद अब घर जाने का खतरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?