ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : कांकेर के दत्तक ग्रहण केन्द्र की प्रोग्राम मैनेजर करती है बच्चों की बेदर्दी से पिटाई, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : कांकेर के दत्तक ग्रहण केन्द्र की प्रोग्राम मैनेजर करती है बच्चों की बेदर्दी से पिटाई, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

By Mohan Rao
Published: June 5, 2023
Share
दत्तक ग्रहण केन्द्र में बच्ची को बेदर्दी से पीटती प्रोजेक्ट मैनेजर सीमा द्विवेदी
SHARE

कांकेर Kanker. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के शिवपुर स्थित दत्तक ग्रहण केन्द्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां की प्रोग्राम मैनेजर युवती बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर रही है। प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी है जो कि एनजीओ के माध्यम से पदस्थ हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने संज्ञान लिया और तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं मामले में स्थानीय विधायक ने भी कार्रवाई की बात कही है।

दरअसल यहां के दत्तक ग्रहण केन्द्र का जो वीडियो सामने आया है उसमें यहां की प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी ने एक बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल पकड़कर उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ा किया, एक बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया। बच्ची चीखती है, चिल्लाती है, रोने लगती है। इस बीच दो आया वहां से गुजरती हैं लेकिन वह दोनों की बच्चों के साथ हो रही बर्बरता को नहीं रोकती। बताया जा रहा है इस केन्द्र में यह रोज की बात है।

इस पूरे मामले में एक और हैरान करने वाली जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि प्रोग्राम मैनेजर का प्रेमी है, जो अक्सर रात में पहुंचता है। बच्चों के इस दत्तक केन्द्र में बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी है इसके बाद भी उसका प्रेमी पहुंचता है। प्रेमी से विवाद होता है तो उसका गुस्सा प्रोग्राम मैनेजर बच्चों पर निकालती हैं। यहां के मासूम बच्चे महीनों से इसकी प्रताड़ना सह रहे हैं। यह भी पता चला है कि बच्चों के साथ हो रही बर्बरता को विरोध करने पर 8 कर्मचारियों को केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दत्तक केन्द्र में सीसी टीवी कैमरे में लगाए गए हैं जिन्हें में रात में बंद करने की भी बात सामने आई है। इस पूरे मामले की शिकायत महिला बाल विकास अधिकारी रहे सीएस मिश्रा तक भी पहुंचा लेकिन उन्होंने मामला दबा दिया।

कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले में कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने दोषी के खिलाफ एफआईआर करने का भी निर्देश दिया है। इधर इस मामले में कांकेर विधायक और संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी सी एस मिश्रा को भी थी। लेकिन घटना को दबाया गया। संबंधित एनजीओ और मारपीट करने वाली महिला पर भी कार्रवाई की जाएगी। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।

कुर्सी के लिए आपस में भिड़े तालिबानी; हक्कानी ने चलाई गोली, बरादर घायल
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की रिकार्ड बढ़ोत्तरी: पिछले 24 घंटों में सामने आए 242 नए केस: पढ़े किस वजह से बढ़ रहे मरीज
छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ की रेल परियोजनाएं प्रगति पर 2030 तक दोगुना हो जाएगा नेटवर्क
कोरोना जांच और इलाज और रोकथाम के लिए सामाजिक संगठन कर हैं प्रशासन का सहयोग : स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना थके दी लगातार अपनी सेवाएं
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लगवाया कोरोना वैक्सीन, कहा- सभी लगवाएं वैक्सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अनाथ बच्चों को मजबूत बना रही मैनेजर
Next Article बारनवापारा में सैलानियों के लिए नया म्यूजियम और लायब्रेरी की स्थापना, लग्जरी फैमली कॉटेज भी बारनवापारा में सैलानियों के लिए नया म्यूजियम और लायब्रेरी की स्थापना, लग्जरी फैमली कॉटेज भी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?