ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति: मंत्री सीतारमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण की राजनीति: मंत्री सीतारमण

By @dmin
Published: January 6, 2020
Share
Finance Minister announced the LTC Cash Voucher Scheme
Finance Minister announced the LTC Cash Voucher Scheme
SHARE

नई दिल्ली । नागरिकता कानून को लेकर भाजपा ने देशभर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसके तहत केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां डोर-टू-डोर संपर्क अभियान शुरू किया। उन्होंने सांगानेर के कागजी मोहल्ला, खुदाबख्श चौराहे पर कहा, नए कानून के बारे में विपक्ष अफवाह फैला रहा है। सीएए किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए जानबूझकर लोगों में गलतफहमी पैदा कर रहा है। वही उत्तर प्रदेश के रामपुर में जनसंपर्क अभियान में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह नए कानून के खिलाफ लोगों को भड़काने में नाकाम रही तो, भ्रम फैलाना शुरू कर दिया। यह भी कहा कि कानून को लेकर कांग्रेस देश में ‘अस्थिरता का वातावरण’ पैदा करना चाहती है। कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी इस मुद्दे पर अलग-अलग राय रखते हैं। उसका ‘फर्जी और मनगढ़ंत प्रचार’ जल्द ही बेनकाब हो जाएगा।


विपक्ष मुसलमानों के बीच द्वेष फैला रहा: येदियुरप्पा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विपक्षी नेताओं को चुनौती दी कि वह साबित करे कि नए कानून में मुस्लिम समुदाय पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने और मुसलमानों के बीच द्वेष फैलाने का आरोप लगाया। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सरकार के समय भी इस कानून पर सहमति बनी थी। संपर्क अभियान के तहत राज्य के तीन करोड़ लोगों और तीस लाख घरों तक पहुंचने की पार्टी की योजना है।


भाजपा विचारधारा की राजनीति करती है, परिवारवाद की नहीं : नड्डा
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी ‘विचारधारा’ के आधार पर कार्य करती है, ‘परिवारवाद’ के आधार पर नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा इकलौती पार्टी है, जहां नेतृत्व है और विकास के लिए काम करने की मंशा है। अन्य दलों में यदि नेता हैं तो कोई रणनीति नहीं है और कुछ दलों की कामकाज की मंशा ही नहीं है। भाजपा में पीएम मोदी जैसा नेतृत्व है और अंतराष्ट्रीय समर्थन भी है।

आस्था का अपमान: महामाया मंदिर में तोडफ़ोड़, मूर्ति को किया खंडित, पुलिस ने निकाला पुजारी का जुलुस
नवाब का एक और खुलासा: अब फोड़ा कबूल है, कबूल है…बम, बोले- यह क्या किया तूने समीर वानखेड़े?
नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सीएम फेस पर लग गई मुहर?: कांग्रेस ने ‘पुष्पा’ की तर्ज पर जारी किया पोस्टर, लिखा- चन्नी झुकेगा नहीं
सीआरपीएफ कैंप पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: मुख्यमंत्री बोले नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ईरान पहुंचा सुलेमानी का शव, नम आंखों से सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
Next Article यहां तीन महीने से बस्ती में चहलकदमी कर रहा है तेंदुआ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?