ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेईमानी के बावजूद नहीं जीत पाए कंगारू, कैमरे में कैद हुई चोटिल पंत से धोखाधड़ी
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

बेईमानी के बावजूद नहीं जीत पाए कंगारू, कैमरे में कैद हुई चोटिल पंत से धोखाधड़ी

By @dmin Published January 11, 2021
Share
बेईमानी के बावजूद नहीं जीत पाए कंगारू, कैमरे में कैद हुई चोटिल पंत से धोखाधड़ी
बेईमानी के बावजूद नहीं जीत पाए कंगारू, कैमरे में कैद हुई चोटिल पंत से धोखाधड़ी
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क, सिडनी (एजेंसी)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। पांचवें दिन की शुरुआत में जीत की दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ तीन विकेट ही चटकाई पाई, वहीं भारतीय टीम ने सब्र और जुझारूपन का बेहतरीन नमूना पेश किया। भारतीय बल्लेबाज चोट के बावजूद पिच पर टिके रहे। परिणाम यह हुआ कि दोनों टीमों के बीच यह मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। 

कई खिलाडिय़ों के चोटिल होने के बावजूद जिस तरह से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना किया और चौथी पारी में क्रीज पर टिके रहे, उसे देखकर हर कोई हैरान हुआ। भारतीय टीम के इस जुझारूपन और जीवटता की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विकेट की तलाश में सारे हथकंडे अपनाए। 
भारतीय खिलाडिय़ों को आउट करने के लिए मेजबान टीम की तरफ से लगातार गेंदबाजी में बदलाव किए गए और ध्यान भटकाने के कई प्रयत्न किए गए। इसी दौरान एक घटना कैमरे के नजर में भी कैद हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विशेष तौर पर स्टीव स्मिथ को बेईमान और धोखेबाज तक बताया जाने लगा।

After drinks break Aussie comes to shadow bat and scuffs out the batsmen's guard marks.

Rishabh Pant then returns and has to take guard again.#AUSvIND #AUSvsIND #AUSvINDtest pic.twitter.com/aDkcGKgUJC

— Cricket Badger Podcast / James Buttler 🏏🦡🇺🇦 (@cricket_badger) January 11, 2021

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा कि ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 49 नंबर की जर्सी का एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रीज पर जाकर बल्लेबाज के मार्क को अपने पैरों से मिटाने की कोशिश कर रहा है। यह जर्सी नंबर और किसी की नहीं बल्कि पूर्व कप्तान और टीम के मौजूदा सदस्य स्टीव स्मिथ की है। वीडियो में इसके बाद दिख रहा है कि ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने पहुंचते हैं और अंपायर से दोबारा से गार्ड लेकर मार्क बनाते हैं।
वायरल वीडियो को दर्शकों ने पंत का ध्यान भटकाने की कोशिश और पिच में छेडख़ानी करार दिया है और आईसीसी से इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि रहाणे को दिन के दूसरे ही ओवर में आउट कर मजबूत स्थिति में नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत की उम्मीदों पर ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से पानी फेर दिया। उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin January 11, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोयला घोटाला मामला: ED की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी कोयला घोटाला मामला: ED की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी
Next Article Thugda dam will be the center of new attraction for Durg-Bhilai दुर्ग-भिलाई के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनेगा ठगड़ा बांध… विधायक वोरा ने अफसरों से जून तक कार्य पूर्ण कराने दिया निर्देश
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?