ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैसा सिस्टम: जिस आईपीएस पर यौन उत्पीडऩ का आरोप, उसे ही सौंप दी जिले की जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कैसा सिस्टम: जिस आईपीएस पर यौन उत्पीडऩ का आरोप, उसे ही सौंप दी जिले की जिम्मेदारी

By @dmin
Published: May 20, 2021
Share
कैसा सिस्टम: जिस आईपीएस पर यौन उत्पीडऩ का आरोप, उसे ही सौंप दी जिले की जिम्मेदारी
कैसा सिस्टम: जिस आईपीएस पर यौन उत्पीडऩ का आरोप, उसे ही सौंप दी जिले की जिम्मेदारी/demo pic
SHARE

गुवाहाटी (एजेंसी)। हमारे का देश का सिस्टम ही अलग है। यहां जिस शख्स पर तमाम आरोप होते हैं, वह खुलेआम घूमता रहता है। वहीं, निर्दोष अक्सर अपनी जिंदगी सलाखों के पीछे बिता देते हैं। ऐसा ही एक मामला असम में सामने आया है। यहां उस आईपीएस अफसर को एक जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बना दिया गया, जिस पर 13 साल के नाबालिग का यौन उत्पीडऩ करने का आरोप है। पहले यह अफसर गुवाहाटी में तैनात था। 

31 मार्च को फाइल हुई चार्जशीट
जानकारी के मुताबिक, आईपीएस अफसर के खिलाफ 31 मार्च 2021 को चार्जशीट फाइल की गई थी। इसमें आईपीसी की धारा 354 और 354ए के साथ-साथ पोक्सो एक्ट की धाराओं का उल्लेख था। यह चार्जशीट असम के कामरूप जिले में पोक्सो अधिनियम के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश की जा चुकी है।

3 जनवरी को दर्ज हुआ था केस
बता दें कि इस मामले में 3 जनवरी 2020 को केस दर्ज किया गया था, जिसकी पड़ताल असम आपराधिक जांच विभाग ने की थी। असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंता ने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अगर अदालत अफसर को दोषी साबित करती है तो नियमानुसार उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जब तक अदालत अपना फैसला नहीं सुना रही, हम उसकी सेवाएं ले सकते हैं। 

इस वजह से हुआ अफसर का तबादला
डीजीपी महंता ने बताया कि आईपीएस अफसर के तबादले के आदेश गृह मंत्रालय से मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, यौन उत्पीडऩ की यह घटना 31 दिसंबर 2019 के दौरान हुई थी। उस दौरान आरोपी के घर में एक पार्टी थी। इस मामले में 3 जनवरी 2020 को महिला थाने में आरोपी के खिलाफ नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि पीडि़ता की मां असम पुलिस में वरिष्ठ अधिकारी हैं। हालांकि, यह केस बाद में सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया। चार्जशीट में बताया गया है कि इस घटना के पीडि़ता गंभीर मानसिक स्थिति से गुजर रही है।

किसी को जबरदस्ती नहीं लगाई कोरोना की वैक्सीन, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
नए संसद भवन के उद्घाटन का राजधानी में भी विरोध, कांग्रेसियों ने तेलीबांधा मरीन ड्राइव में किया जल सत्याग्रह
विशेष लेख: होगा हर घर नल,मिलेगा शुद्ध जल, मिशन अमृत से बदलेगा कल…. बड़ी जल प्रदाय योजनाओं को समय पर पूरा करने का लक्ष्य
1 करोड़ 48 लाख की लागत से हुडको में बनेगा खेल मैदान… विशेष ग्रास, फ्लड लाइट चैनलिंग फैंसनिंग भी होंगे… खिलाडिय़ों के लिए होगा विशेष खेल सुविधाएं
प्रदेश के सभी संभागों में बारिश की संभावना, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अम्फान जैसी तबाही ला सकता है चक्रवात यास, मौसम विभाग ने जताई आशंका अम्फान जैसी तबाही ला सकता है चक्रवात यास, मौसम विभाग ने जताई आशंका
Next Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय: कोविड से हुई मौतों पर राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?