ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिली बड़ी सौगात, लोगों ने जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkawardha

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले को मिली बड़ी सौगात, लोगों ने जताया आभार

By Mohan Rao
Published: February 11, 2024
Share
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
SHARE

कबीरधाम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद अमृतकाल की नींव का बजट कबीरधाम जिले के लिए विशेष रहा। जिलेवासियों द्वारा डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेलालाईन के लिए किए गए मांग पर मुहर लगी और पहले ही बजट में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 300 करोड़ रूपए का प्रावधान इसके लिए किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों और पहल से कबीरधाम जिले के लिए बड़ी सौगात मिली है। इसके आलावा नगर पंचायत पिपरिया में 1 करोड़ की लागत से नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था के निर्माण होने से युवाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण प्राप्त होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाना और बढ़ते सायबर अपराध को रोकने के लिए सायबर थाना बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय प्रौद्योगिक संस्था की भांति कबीरधाम में छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिक संस्था भवन का निर्माण इसी वर्ष से किया जाएगा। कवर्धा का जिला चिकित्सालय आर्दश जिला चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा। कबीरधाम जिलेवासियों ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार जताया है।

अमृतकाल की नीव का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अधोसंरचना विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 8317 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन निर्माण को तीव्र गति से करने के लिए 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बजट में वर्ष 2030 तक सकल घरेलू उत्पाद के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें पूंजीगत में पर्याप्त वृद्धि करनी होगी। हमारी जीडीपी में अभी भी सेवा क्षेत्रों का योगदान 31 प्रतिशत है, इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। आवास योजना के लिए दूसरे अनुपूरक में हमने 3800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। अब 8369 करोड़ का प्रावधान कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय से आम नागरिकों की सुविधा और जिले के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्याे की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था। प्रस्तुत किए गए बजट में इसका प्रावधान किया है।

बिना कोई कर में वृद्धि किए बजट का आकार बढ़ाना चमत्कार से कम नहीं – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह बजट हर आयाम को छूने वाला बजट है। बजट में बिना कोई कर में वृद्धि किए बजट का आकार बढ़ाना चमत्कार से कम नहीं है। यह बजट केवल साल भर का लेखा-जोखा नहीं बल्कि भविष्य के उन्नति का आधारशिला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की अमृतकाल की नींव का बजट प्रदेश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की उन्नति पर विशेष रूप से केंद्रित है। ताकि देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूती मिले। बजट विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है, जिसमें सेवा, सुधार, सुशासन एवं संकल्पों को पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। इस सर्वसमावेशी बजट में छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 प्रमुख स्तंभ निर्धारित किए हैं जो गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (ज्ञान) की समृद्धि के साथ पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरना विकास को प्रोत्साहित करने और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

विष्णुदेव सरकार का बजट विकासोन्मुख बजट – चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
कवर्धा निवासी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी वर्ग के लोगो का ध्यान रखते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शानदार बजट प्रस्तुत किया है। इसमें किसान, युवा, मातृ शक्तियों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने इसे विकासोन्मुख बजट बताया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रयासो से पहले ही बजट में कवर्धा रेल लाइन के लिए 300 करोड़ का प्रावधान कवर्धा वासियों के लिए बड़ी सौगात है। 8005 करोड़ रुपये ब्याज मुक्त कृषि ऋण ,नगरी निकाय में विकास के लिए 1008 करोड़ का प्रावधान और युवाओं के लिए रायपुर नालंदा के तर्ज पर 22 नए लाइब्रेरी का निर्माण, स्कूल के लिए 100 करोड़ का प्रावधान है।

नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था खुलने से युवाओं को मिलेगा रोजगारमुखी प्रशिक्षण – मुकेश अग्रवाल
कवर्धा निवासी पूर्व जिला पंचायत सभापति मुकेश अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत पिपरिया में नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था के लिए बजट में 01 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। नवीन अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारमुखी प्रशिक्षण मिलेगा। जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने पिपरिया क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार प्रकट किया है।

बजट में सभी वर्ग का रखा गया ध्यान – नितेश अग्रवाल
कवर्धा निवासी श्री नितेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का बजट सुनहरा बजट है। सभी वर्गाे को ध्यान में रखकर बजट में प्रावधान किया गया है। कवर्धा जिले में आईटीआई, महिला, सायबर थाना, जनमन के तहत सड़कों के लिए 100 करोड़ का प्रावधान दिया है। वर्षों पुरानी रूकी हुई रेललाईन के लिए 300 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। अब इसका काम तेजी से होगा। उन्होंने जिले के विकास के लिए बजट में प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार प्रकट किया है।

जिले के विकास और सुरक्षा को मिलेगी गति – श्रीकांत उपाध्याय
श्रीकान्त उपाध्याय ने कहा 5 वर्षों बाद इस बजट को देखकर महसूस हो रहा है कि अब फिर से छत्तीसगढ़ विकास के मुख्य धारा में लौट सकेगा। बेरोजगार, किसान, युवा, महिलाओं को प्राथमिकता में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाने वाला बजट प्रस्तुत हुआ है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कवर्धा को बड़ी सौगात इस बजट में मिला है, जिसमें सायबर सेल, महिला थाना, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र व रेल्वे लाइन कवर्धा के विकास और सुरक्षा से को गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

युवाओं को इंडस्ट्रीज से जोड़ने रूंगटा आर-1 ग्रुप को मिला बेस्ट परफार्मेस कॉलेज का पुरस्कार
Breaking News : बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सली गोलीबारी में तीन जवान शहीद, सीएम साय सहित मंत्री विधायकों ने दी श्रद्धाजंलि
अण्डर ब्रिज के कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताई नाराजगी… गोगांव में ठेकेदार को हटाने और दोबारा टेण्डर के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र : केन्द्र एवं राज्य सरकारों से कोरोना वैक्सीन हेतु लिया जाये समान दर…. 1 मई से राज्य में टीकाकरण का महा-अभियान होगा शुरू
किसान आंदोलन: गणतंत्र दिवस पर बवाल के बाद एक्शन में पुलिस…. दिल्ली की सीमाओं पर सड़क खोदकर लगाईं कीलें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Loksabha Elections 2024 : राजेश मूणत ने ली लोकसभा कोर कमेटी और प्रबंधन समिति की बैठक, कहा- सभी सीटें जीतेंगे
Next Article कतर में फांसी की सजा पाए पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा, भारत सरकार ने किया फैसले का स्वागत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?