ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जया बच्चन के दुष्कर्मियों को जनता के हवाले करने के बयान से सहमत है टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

जया बच्चन के दुष्कर्मियों को जनता के हवाले करने के बयान से सहमत है टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती

By @dmin
Published: December 3, 2019
Share
टीएमसी में भगदड़: मंत्री बच्चू हंसदा समेत दो और विधायक बीजेपी में शामिल, अभिनेत्री राजश्री राजबंशी ने भी उठाया पार्टी का झंडा
टीएमसी में भगदड़: मंत्री बच्चू हंसदा समेत दो और विधायक बीजेपी में शामिल, अभिनेत्री राजश्री राजबंशी ने भी उठाया पार्टी का झंडा
SHARE

नई दिल्ली । सोमवार को राज्यसभा सांसद जया बच्चन के दुष्कर्मियों को सजा देने के लिए जनता को सौंप देने के बयान का टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने समर्थन किया है। जया बच्चन ने बलात्कारियों की ‘लिंचिंग’ करने के लिए कहा था। चक्रवर्ती ने कहा कि केवल तत्काल सजा ही महिलाओं की ऐसे लोगों से रक्षा हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे सहमत हूं। मुझे नहीं लगता कि बलात्कारियों को सुरक्षा के साथ कोर्ट ले जाएं और फिर न्याय का इंतजार करें। तुरंत सजा मिलनी चाहिए।’ उन्होंने यह बात ट्वीट करके कही। वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘मैं सभी संबंधित मंत्रियों से अनुरोध करती हूं कि एक इतना मजबूत कानून बनाएं कि कोई व्यक्ति ना केवल बलात्कार करने से पहले, बल्कि गलत मंशा के साथ किसी महिला को देखने से पहले भी 100 बार सोचे।’ हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या की संसद के दोनों सदनों में सोमवार को कड़ी निंदा की गई और विभिन्न राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए। केंद्र ने कहा कि वह कड़े प्रावधानों को लाने और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए कानून में संशोधन करने को तैयार है।
समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने राज्यसभा में कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा करते हुए वहां के सुरक्षा प्रभारी को जवाबदेह ठहराए जाने की मांग की। बच्चन ने कहा ‘हैदराबाद में एक दिन पहले भी उसी जगह इसी तरह की घटना हुई थी। वहां के सुरक्षा प्रभारी को क्यों जवाबदेह नहीं बनाया जाना चाहिए? उनसे सवाल क्यों नहीं किए जाने चाहिए? उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का समुचित तरीके से निर्वाह क्यों नहीं किया?’ उन्होंने कहा ‘यह पहला अवसर नहीं है जब मैं ऐसे किसी मुद्दे पर बोलने के लिए खड़ी हुई हूं। निर्भया कांड, कठुआ कांड….यह थम ही नहीं रहा।’ जया ने कहा ‘बलात्कार के दोषियों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं की जानी चाहिए, उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई सार्वजनिक तौर पर होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि ऐसा काम करने वाले लोगों को भीड़ हवाले करके लिंचिंग कर देने चाहिए। लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के सांसदों ने ‘एक आवाज में’ हैदराबाद मामले की निंदा की और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के दोषियों को निश्चित समय सीमा में दंडित करने के लिए कड़े कानून लाए जाने की मांग की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निचले सदन में शून्य काल के दौरान कहा कि उन्हें इस जघन्य अपराध की निंदा करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे।

केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, इंटरनेट सेवा हुई बंद
मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार बोले- वैक्सीन लगी हो या नहीं…कोरोना से बचना है तो जरूरी हैं ये तीन काम
सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर में 16 प्रेशर आईईडी और नक्सली सामग्री बरामद
एमपी की नाबालिग से जबरन करा रहे थे देह व्यापार, दुर्ग से दो महिलाएं गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान आंदोलन: पवार बोले-सरकार ने नहीं सुनी हमारी बात, जल्दबाजी के कारण पैदा हुई समस्या शरद पवार का दावा- मोदी ने उन्हें साथ मिलकर काम करने का दिया था प्रस्ताव, मैंने ठुकरा दिया
Next Article 217 व्यवसायिक दुकानों का बनाया जा रहा है डिमांड, लिया जाएगा यूजर्स चार्ज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?