ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जोन 02 के दो स्थानों पर कुर्की करने पहुंची निगम की टीम, कुर्की की कार्रवाई से बचने बकायादारो ने जमा की राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

जोन 02 के दो स्थानों पर कुर्की करने पहुंची निगम की टीम, कुर्की की कार्रवाई से बचने बकायादारो ने जमा की राशि

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

भिलाईनगर. नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय टैक्स नहीं देने वाले बकायादारों के यहां कुर्की की कार्यवाही करने निगम का अमला जोन 02 के 2 स्थलों पर पहुंची। सड़क 18 में स्थित जायसवाल डेयरी फार्म के संचालक और कोहका रोड स्थित ज्योति दवाखाना के संचालक कुर्की की कार्यवाही से बचने के लिए बकाया राशि मे से राशि तत्काल जमा किए और शेष राशि शीघ्र ही जमा करने लिखित में आवेदन दिए। निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत स्थित भवन स्वामियों पर बकाया राशि की वसूली के लिए नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के अधीन कुर्की वारंट जारी किए गए हैं इन्हें पहले 173 एवं 174 के तहत नोटिस भी दिया जा चुका है तथा कई बार राशि वसूली के लिए संपर्क भी किया गया फिर भी बकाया कर जमा नहीं किया गया जिस पर निगम ने कुर्की करने का सख्त निर्णय लिया। कुर्की/वसूली के लिए निगम के कुर्की अधिकारी एवं कुर्की दल आज केम्प- 1 में जायसवाल डेयरी फार्म के संचालक दिलीप लक्ष्मीनारायण जायसवाल के यहां पहुंचे और निगम के राजस्व अमले द्वारा बकायादारो को बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण दुकान को सील करने की बात कही जिस पर बकायादार ने 45000 नगद एवं 41283 रूपए का चेक तुरंत प्रदान किए। इसके बाद निगम के कुर्की दल के अधिकारी कोहका रोड स्थित ज्योति दवाखाना पहुंची। दवाखाना के बकायादार डाॅ.आर्य ने 21559 रूपए जमा कराए तथा शेष बकाया राशि को मार्च महीने के भीतर जमा करने लिखित में आवेदन दिए। आज कुर्की दल केम्प 1 सड़क 18 तथा कोहका रोड पर कुर्की की कार्यवाही के लिए पहुंची थी दोनों बकायेदारों ने कुर्की दल की कार्यवाही को देखते हुए राशि जमा कर दी और शेष राशि शीघ्र ही जमा करने के लिए लिखित आवेदन देकर मोहलत मांगी है। निगम प्रशासन ने बकायेदारों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाना प्रारंभ कर दिया है इसी के तहत जोन 03 क्षेत्र में बकायादारो को कुर्की वारंट जारी होने के बाद भी राशि जमा नहीं करने वालों पर 16 मार्च को कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा बकायादारों को राशि जमा करने के लिए पूर्व में भी नोटिस किया जा चुका है तथा कुर्की वारंट जारी किया गया है अब सख्ती से कार्रवाई करने निगम की कुर्की दल इनके यहां पहुंची थी, लेकिन बकायेदार के द्वारा राशि जमा करने पर कुर्की की कार्यवाही से बच गए। कुर्की दल के साथ निगम की तोड़फोड़ दस्ता की टीम प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, बालकृष्ण नायडू, संजय वर्मा, संजय मिश्रा, पुलिस प्रशासन, राजस्व एवं संपत्ति कर के अधिकारी कर्मचारी व स्पैरो सॉफ्टेक प्रा लि के कर्मी मौजूद रहे।

टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन संन्यास पर बोली- अब मैं शांत हूं और बस आनंद ले रही हूं
पवन जल्लाद ने डमी को फंदे पर लटकाया, अब दोषियों का नंबर
हर अवसरों पर अव्वल नंबर पर रहता है पाररास-नपाध्यक्ष चोपड़ा
उम्र के हिसाब से कितनी बार बदलें बच्चे का डायपर
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे दुर्ग…. विधायक अरुण वोरा के निवास पर पहुंचकर स्व. मोतीलाल वोरा को दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना की भेंट चढ़ी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज
Next Article निगम कार्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?