ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपने डिलीवरी ब्वॉय को हीरो बनाने जा रहे जॉन अब्राहम, 16 साल पहले हुई थी पहली मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अपने डिलीवरी ब्वॉय को हीरो बनाने जा रहे जॉन अब्राहम, 16 साल पहले हुई थी पहली मुलाकात

By @dmin
Published: November 9, 2020
Share
SHARE

हिंदी सिनेमा को आयुष्मान खुराना जैसा सितारा देने वाले हैंडसम हंक अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम की निगाहें अब एक नए युवा अभिनेता पर टिकी हैं। जबलपुर से घर छोड़कर भागने वाले और दिल्ली में गुरबत के बहुत सारे दिन बिताने वाले इस युवा अभिनेता की फिल्म ‘तैश इन दिनों डिजिटल दुनिया में धूम मचाए हुए हैं। अब जॉन ने इसके लिए एक खासमखास लव स्टोरी तलाश की है।

कम लोगों को ही पता होगा कि जॉन अब्राहम मशहूर तेलुगू अभिनेता हर्षवर्धन राणे के मेंटॉर भी हैं, साथ ही बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। अब वह हर्षवर्धन के ही लिए एक फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी जिसका शीर्षक ‘बोलो तारा रा राÓ होगा। हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती अवस्था में है।
हर्षवर्धन ने ओटीटी पर रिलीज हुई अपनी पिछली फिल्म ‘तैश के इंटरव्यू के दौरान खुद अमर उजाला को जॉन अब्राहम से वर्ष 2004 के आसपास हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था। हर्षवर्धन उस समय दिल्ली में एक डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे तब वह जॉन के लिए एक हेलमेट की डिलीवरी लेकर गए। हालांकि, हर्षवर्धन को पता नहीं था कि वह जिस हेलमेट की डिलीवरी लेकर जा रहे हैं वह जॉन अब्राहम के लिए है। वहां जॉन ने हर्षवर्धन को खास तौर पर धन्यवाद कहा। इससे हर्षवर्धन बहुत प्रभावित हुए।
हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत तो दक्षिण भारतीय फिल्मों से की लेकिन हिंदी फिल्मों में वह अपनी शुरुआत जॉन अब्राहम के ही निर्माण में करने वाले थे। यह बात वर्ष 2015 की है जब जॉन अपने निर्माण में एक फिल्म ‘सत्रह को शादी है बना रहे थे। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में बरुण सोबती और सपना पब्बी मुख्य भूमिकाओं में थीं और उनके साथ थे हर्षवर्धन राणे। हालांकि, फिल्म की कुछ शूटिंग होने के बाद यह फिल्म रोक दी गई और फिर उसके बाद कभी नहीं बनी। बाद में हर्षवर्धन ने फिल्म ‘सनम तेरी कसम से हिंदी फिल्मों में कदम रख दिया।

शुरुआत न सही लेकिन अब हर्षवर्धन को जॉन अब्राहम के निर्माण में काम करने का मौका मिल रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह फिल्म ‘बोलो तारा रा रा फिलहाल शुरुआती अवस्था में है लेकिन हर्षवर्धन इसके लिए पक्के हैं। फिल्म को लिखने का काम चल रहा है और इसकी शूटिंग की शुरुआत अगले साल मार्च में होगी। फिल्म के बारे में इससे ज्यादा अभी कोई जानकारी नहीं है। हर्षवर्धन जल्द ही उससे पहले विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बनी मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘हसीन दिलरूबाÓ में नजर आएंगे। इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ तापसी पन्नू और विक्रांत मेस्सी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ‘हसीन दिलरूबा की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अगले साल की पहली तिमाही में रिलीज हो जाएगी। उधर, जॉन अब्राहम भी मिलाप झवेरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग लखनऊ में करने में व्यस्त हैं। यह फिल्म भी जॉन टी सीरीज के साथ मिलकर ही बना रहे हैं। जॉन के साथ इस फिल्म में भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी।

भारत बंद : प्रभावित हुईं बस सेवाएं, रेलवे ट्रैक को किया ब्लॉक
लोक सेवा केन्द्रों पर लोगों का बढ़ा भरोसा: समय सीमा में हुआ 94 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण… अब तक 1 करोड़ 48 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित
हुआवेई सहित 20 कंपनियों को चलाती है चीनी सेना, बहुत बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिका
बेमेतरा पुलिस ने नष्ट कर दी 1783 लीटर शराब, कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर से कुचलवाया
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में पुनर्विकास समिति की बैठक में निर्णय: पर्यटन स्थलों में जर्जर होटल, मोटल, रिसॉर्ट आदि का पुनर्विकास करेगा पर्यटन मंडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शाहिद कपूर ने शुरू कीं जर्सी की तैयारियां फैंस के साथ शेयर की नए लुक की तस्वीर
Next Article अनप्रोफेशनल रवैये और नखरे दिखाने के चलते अनुष्का सेन को मेघा ने किया रिप्लेस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?