ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में 31 को जॉब फेयर, 2 हजार से अधिक नौकरियां, MLA रिकेश सेन के प्रयास से 2100 युवाओं को मिलेगी नौकरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

भिलाई में 31 को जॉब फेयर, 2 हजार से अधिक नौकरियां, MLA रिकेश सेन के प्रयास से 2100 युवाओं को मिलेगी नौकरी

By Mohan Rao
Published: January 30, 2025
Share
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से निजी क्षेत्र की नौकरियों के लिए 2100 से अधिक पदों के लिए वैशाली नगर विधानसभा और समीपस्थ क्षेत्र के युवाओं को जॉब का एक गोल्डन चांस मिल रहा है। आपको बता दें कि बाबा दीप सिंह नगर में 31 जनवरी शुक्रवार को यह मेगा जॉब फेयर आयोजित किया गया है। जिसमें शामिल होकर योग्यता अनुसार इच्छुक 2 हजार 160 युवा दुर्ग, भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, महासमुंद, बलौदा बाजार, रायगढ़, बिलासपुर, बेंगलुरु, तमिलनाडु और गुजरात में नौकरी पा सकते हैं।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि इस जॉब फेयर में लगभग 2 हजार से अधिक युवा अपने पसंदीदा शहर में निजी क्षेत्र में नौकरी कर सकेंगे। सभी वेकेंसी के लिए अमूमन 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए योग्यता निश्चित है, योग्यता अनुसार युवा अपने पसंदीदा क्षेत्र में जॉब कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि बैक आफिस, आफिस रिप्रेजेंटेटिव, सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट राइटर, ग्राफिक्स डिजाइन, विडियो एडिटर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, प्रोडक्शन ट्रेनी, आपरेटर, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी अफसर, सिक्योरिटी गार्ड, आडिट अफसर, बिजनेस लोन अफसर, असिस्टेंट लोन अफसर, नर्सिंग स्टाफ, जनरल स्टाफ, शॉप स्टाफ, साइट सुपरवाइजर, फिल्ड अफसर, रिलेशनशिप मैनेजर जैसे अनेक पदों के लिए वेकेंसी है।

उन्होंने अपील की है कि वैशाली नगर विधानसभा के अधिक से अधिक युवा इस जॉब फेयर में शामिल हों तथा अपनी योग्यता अनुसार जॉब अवश्य हासिल करें। श्री सेन ने बताया कि निजी क्षेत्र के एम्प्लायर्स से सम्पर्क कर बीडीएस कॉलेज कैम्पस बाबा दीप सिंह नगर में 31 जनवरी को इस जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा के युवा अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज के साथ अवश्य शामिल हों।

‘कोल रश: ग्रोइंग इन ए ग्रीन वर्ल्ड’ एम जंक्शन के एमडी विनय वर्मा ने कहा, कोयले की मांग बनी रहेगी
IPL 2020- MI vs CSK: चेन्नई-मुंबई के बीच मैच कल, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
लद्दाख में चीन को जवाब देने के लिए एक्शन में पीएम मोदी की डोकलाम टीम
त्योहारी सीजन में रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, छत्तीसगढ़ से चलने वाली 30 ट्रेनें रद्द… देखें शेड्यूल
बड़े चेहरों पर एमपी की तर्ज पर दाँव लगा क्या संदेश देना चाहती है भाजपा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई स्टील प्लांट में घूम रहा तेंदुआ : प्रबंधन ने की पुष्टि… रेस्क्यू के लिए लगी वन विभाग व मैत्री बाग की टीमें
Next Article अवैध रूप से शराब निर्माण व बिक्री पर सख्ती, 300 लीटर महुआ शराब व 3600 किलो लाहन जब्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?