ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Job alurt : सीआरपीएफ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सरकार ने निकाली बंपर वैकेन्सी… जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Job alurt : सीआरपीएफ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सरकार ने निकाली बंपर वैकेन्सी… जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया

By Mohan Rao
Published: January 20, 2023
Share
Jobs
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। सीआरपीएफ में सरकारी नौकरी (Govt Job) पाने का शानदार मौका है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर व हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेन्सी निकाली है। इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12 पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। युवा सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से सीआरपीएफ में ASI और हेड कॉन्स्टेबल पद पर कुल 1458 रिक्तियां भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2023 है।

सीआरपीएफ के रिक्त पदों में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) के 143 पद व हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 1315 पद शामिल हैं। योग्य आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

12 पास अभ्यर्थियों के पास मौका
इस भर्ती पक्रिया में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा 25 जनवरी 2023 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सीआरपीएफ में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल का सीबीटी एग्जाम 22 से 28 फरवरी 2023 (टेंटेटिव) को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्‍मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 फरवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा। होम पेज पर उपलब्ध सीआरपीएफ भर्ती एएसआई, हेड कांस्टेबल लिंक को ओपन करें। रजिस्‍ट्रेशन डिटेल्स डाले। आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें। फाइनल सब्मिट करें और एक कॉपी अपने पास सेव कर लें। अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपए है। वहीं आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है। चयनित असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का पे लेवल-05 के तहत 29,200 रुपए से 92,300 रुपए तक वेतन होगा। वहीं हेड कॉन्स्टेबल का पे लेवल-04 के तहत 25,500 रुपए से 81,100 रुपए तक वेतन होगा।

महिलाओं में हुनर की कमी नहीं, साबित किया है कोरिया की दीपा साहू ने, ब्यूटी पार्लर व रेडीमेड कपड़े के व्यवसाय से मिली सफलता
अब श्रमिकों को पंजीयन के लिए नहीं लगेगा शुल्क, श्रम मंत्री डॉ डहरिया ने दिए निर्देश… करना होगा बस यह काम
क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय के आईकॉप में बोले सांसद साव…. सभी को सही पोषण मिलने से ही पूरा होगा सक्षम भारत का सपना
तय कीमत से अधिक दरों पर शराब बेचने की शिकायत: आबकारी विभाग ने की आधा दर्जन शराब की दुकानों पर कार्रवाई
Bhilai Big Breaking : आज सुबह सुपेला चौक पर बड़ा हादसा, साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला… मौके पर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bsc फाइनल की छात्रा ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा डिप्रेशन से थी परेशान
Next Article Bhilai Crime : पति साथ स्कूटर पर जा रही महिला की चेन खींचकर भागा बाइक सवार बदमाश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?