ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनता की हर समस्या का होगा समाधान, घर घर पहुंचेगी राज्य सरकार,जनता के हित का बजट-मेयर देवेंद्र यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

जनता की हर समस्या का होगा समाधान, घर घर पहुंचेगी राज्य सरकार,जनता के हित का बजट-मेयर देवेंद्र यादव

By @dmin
Published: March 20, 2020
Share
SHARE

भिलाई। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट को हर वर्ग के लिए हितकारी बताया। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का नया कर न लगाकर सरकार ने लोगों को राहत दी है। विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा बजट में नगरीय निकायो के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। इनमें से 13 नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिये मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत नगरीय प्रशासन, राजस्व, श्रम एवं स्वास्थ्य आदि विभिन्न विभागों की 100 से अधिक सेवाओं का लाभ नागरिकों को उनके घर पर मितान के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना है। इस हेतु 10 करोड़ का प्रावधान है। शहरी नागरिकों की बुनियादी समस्याओं का निराकरण वार्ड स्तर पर करने के लिये मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना प्रारंभ की गई है। वार्ड कार्यालयों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 5 करोड़ का प्रावधान है जो कि विकास की दिशा में अहम होगा। वहीं सभी 166 नगरीय निकायों में पौनी-पसारी योजना प्रारंभ की गई है। प्रति इकाई 30 लाख की लागत से 255 पौनी-पसारी बाजारों का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए 30 करोड़ का प्रावधान है यह भी रोजगार की दिशा में बड़ा कदम होगा। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के लिए 489 करोड़, स्मार्ट सिटी योजना के लिए 396 करोड़, अमृत मिशन के लिए 300 करोड़ एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया जो सराहनीय है।
वहीं प्रदेश के 16 हजार शिक्षा कर्मियों को संविलयन का तोहफा सराहनीय कार्य है। दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले शिक्षाकर्मियों के लिए यह बड़ी सौगात है।
विधायक देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में दुर्ग जिले के लिए भी विशेष पैकेज है। नेहरू नगर से मीनीमाता चौक तक की सड़क फोरलेन होगी जो परिवहन के लिए सुगम होगा। यही नहीं जिले में एक इंडोर स्टेडियम भी बनेगा जिससे खेल व खिलाडिय़ों के लिए नया माहौल मिलेगा। विधायक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आईआईटी व आईआईएम में पढऩे वाले राज्य के छात्रों का शुल्क वहन करने व इनको नौकरी की गारंटी देकर रोजगार की दिशा में बेहतर कदम उठाया है। सीएम बघेल की यह पहले दूसरे राज्यों व केन्द्र सरकार के लिए सबक है।
महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अपना वादा निभाया है। मुख्यमंत्री ने बजट में धान खरीदी के बाद शेष राशि को न्याय योजना के तहत देने की घोषणा की है। इसके लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना को हरी झंडी दिखाई। अब प्रदेश के सभी किसानों को उनके धान का वाजिब मूल्य मिल सकेगा। सीएम बघेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित प्रदेश के विकास के उन सभी कार्यों पर पर्याप्त राशि का प्रावधान रखा है जिससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिखेगा।

यह अराजकता फैलाने का समय नही: रहमान
वोडाफोन आइडिया की वित्तीय हालत खराब, एयरटेल और जियो की बल्ले-बल्ले
रोज एक तरबूज खाना काफी फायदेमंद
चोट के कारण एटीपी कप से हटे जापान के केई निशिकोरी
कमला कालेज की छात्राओं ने किया त्रिवेणी संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजट को बताया शानदार, अय्यूब ने
Next Article जन्मदिन पर देहदान की घोषणा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?