ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनपद पंचायत मुंगेली क्षेत्र के निर्वाचन हेतु पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक का प्रशिक्षण संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

जनपद पंचायत मुंगेली क्षेत्र के निर्वाचन हेतु पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक का प्रशिक्षण संपन्न

By @dmin
Published: January 23, 2020
Share
SHARE

मुंगेली. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार जनपद पंचायत क्षेत्र मुंगेली के अंतर्गत कल 22 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में तृतीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक शामिल हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आराध्या कमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कक्ष में मोबाइल फोन, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मतदान केंद्र में पूर्णतः प्रतिबंधित है। किसी भी स्थिति में मतदान अधिकारियों के पास मोबाइल नहीं रहेगा। आयोग के अनुसार केवल पीठासीन अधिकारियों को मोबाइल विशेष परिस्थिति में उपयोग के लिए रखने की छूट दी गई है। साथ ही कोई भी अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति मोबाइल लेकर मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मोहन उपाध्याय एवं श्री जयमंगल सिंह ध्रुव ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों को मतगणना करते समय पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करना होगा, ताकि निर्वाचन कार्य सावधानीपूर्वक संपन्न की जा सके। पीठासीन अधिकारियों को मतगणना का कार्य संबंधित प्रपत्रों में प्राधिकृत अधिकारी का सील लगाना होगा। शासन द्वारा दिए गए विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों की पूर्ति नियमानुसार करनी होगा। निर्वाचन अभिकर्ता को मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना संबंधी नियमावली की जानकारी दी जायेगी। साथ ही मतगणना का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद उन्हें पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य संबंधी गणना पर्ची भी दी जाएगी। मतपत्रों को खारिज करने के लिए खारिज का कारण सहित सील लगाकर प्राधिकृत अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया जाएगा। सील प्राधिकृत अधिकारी की लगाई जाएगी। इसीलिए मतदान कार्य हेतु पीठासीन अधिकारी की सील एवं मतगणना कार्य हेतु प्राधिकृत अधिकारी की सील दी जा रही है। मतगणना कार्य करते समय पीठासीन अधिकारी प्राधिकृत अधिकारी के रूप में कार्य करता है। पीठासीन अधिकारी सतत रूप से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी सेक्टर अधिकारियों को प्रदान करेंगे। सेक्टर अधिकारी रवानगी से पूर्व अपने दलों की सामग्री एवं रूट की जानकारी प्रदान करेंगे। सेक्टर अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों की जानकारी दलों के पहुंचने एवं उनकी सभी प्रकार की व्यवस्था में सहयोग प्रदान करेंगे। सेक्टर अधिकारी तहसीलदार रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत के संपर्क में रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों के लिए पुलिस व्यवस्था की जा रही है। साथ ही उड़नदस्ता के रूप में दल तैयार किया गया है जो पीठासीन अधिकारी के द्वारा जानकारी प्रदान करने पर संबंधित मतदान केंद्रों में त्वरित रूप से उपस्थित हो जायेंगे। मतदान सामग्री का वितरण शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीआरसाव मुंगेली से किया जाएगा। जिसके लिए काउंटरों की व्यवस्था की जा चुकी है। जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरएस नायक, मास्टर ट्रेनर्स श्री केआर लहरे, श्री आरडी लास्कर, श्री एसडी बंजारे एवं श्री एडी अंचल उपस्थित थे।

सुरक्षा संगठन में एक हवाई अड्डे के कर्मचारी क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में फ्रेंजो टुडमैन हवाई अड्डे पर क्रोएशिया एयरलाइंस के विमान की कीटाणुशोधन प्रक्रिया करते हुए।
निगम कार्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर, निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण
फुटबॉल अभी अहम नहीं : इनफैनटिनो
स्मिथ और वार्नर के बाहर होने से जीता भारत : वकार
ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल 2020: ‘किंग’ जोकोविच का सामना ‘जाइंट किलर’ थिएम से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग मंडई मेला 25 को, लंगूरवीर मंदिर समिति ने पूरी की तैयारी
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार गरीब बच्चों के साथ कर रही है मजाक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?