ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू के अंजी नदी में बन रहे देश के पहले रेलवे स्टेड केबल ब्रिज का पहला स्टॉक रवाना….. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जम्मू के अंजी नदी में बन रहे देश के पहले रेलवे स्टेड केबल ब्रिज का पहला स्टॉक रवाना….. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

By @dmin
Published: May 23, 2021
Share
जम्मू के अंजी नदी में बन रहे देश के पहले रेलवे स्टेड केबल ब्रिज का पहला स्टॉक रवाना….. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
जम्मू के अंजी नदी में बन रहे देश के पहले रेलवे स्टेड केबल ब्रिज का पहला स्टॉक रवाना….. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
SHARE

दुर्ग। जम्मू के अंजी नदी में 1000 करोड़ की लागत से देश का पहला रेलवे केबल स्टैड ब्रिज बनाया जा रहा है। इस ब्रिज का मटेरियल बिरेभाट में एटमास्टको कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है आज इसके पहले स्टॉक की पहली खेप रवाना की गई। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री प्रशांत ठाकुर एवं कंपनी के डायरेक्टर कंपनी के एमडी श्री एस स्वामीनाथन उपस्थित थे। इन्होंने हरी झंडी दिखाकर पहला खेप रवाना किया अंजी नदी में बनने वाला यह केबल स्टैड ब्रिज देश का पहला ब्रिज है और अपनी तरह का अनोखा ब्रिज है यह दो पहाड़ों के बीच में बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 473 मीटर होगी। इस तरह का यह पहला ब्रिज देश का है। इसमें बेहद खास तकनीक का उपयोग हो रहा है और देश के जाने-माने इंजीनियर इसकी डिजाइन में और इसकी मैन्युफैक्चरिंग में लगे हुए हैं। इसका निर्माण 2022 तक हो जाएगा।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि आज इसका पहला खेप रवाना किया गया है। समय समय पर आवश्यकता के मुताबिक खेप तैयार कर भेजा जाएगा। यह जिले के लिए और प्रदेश के लिए बड़े गौरव की बात है कि हमारे दुर्ग जिले में बना हुआ स्ट्रक्चर देश के पहले रेलवे ब्रिज मे काम आएगा और देश के गौरवशाली इतिहास का यह पन्ना दुर्ग के मटेरियल से लिखा जाएगा। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने एटमास्टको की टीम को बधाई देते हुए कहा कि बेहद कम समय में आपने यह कमाल किया है। इस तरह से इंजीनियरिंग में जो आप लोगों ने विशेषज्ञता दिखाई है वह प्रशंसनीय है। देश के पहले केबल स्टएड ब्रिज में आपकी जो मेहनत लगी है वह काबिले तारीफ है । हम आशा करते हैं कि आप सभी मेहनत से और लगन से समय पर मटेरियल की सप्लाई करते रहेंगे और देश का यह पहला केबल स्टैड ब्रिज तैयार होगा यह ब्रिज हमेशा इंजीनियरिंग की महारत बताता रहेगा। कलेक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्रीनगर को रेलवे कनेक्टिविटी से जोडऩा बड़ी तकनीकी चुनौती है। यह आप लोग अपनी विशेषज्ञता से कर पा रहे हैं। यह बड़ी बात है। एसपी प्रशांत ठाकुर ने इस मौके पर शुभकामना देते हुए कहा कि जम्मू श्रीनगर के बीच बनने वाले इस खास ब्रिज में हमारी भिलाई की विशेषज्ञता शामिल है। यह गौरव की बात है।
शुगर मिल के अनुभव साझा किए
प्रोजेक्ट में अपना योगदान देने वाले अधिकारियों श्रमिको को सम्मानित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सबके योगदान से ही बड़ी चीज तैयार होती है। जब शुगर मिल कवर्धा में बना तो सब तैयार था। बैंगलोर से नट बोल्ट आनी थी। उसकी वजह से काम 15 दिन तक रुका। यह बताता है कि हर छोटी चीज की भी कितनी बडी भूमिका होती है।

महंगाई: टमाटर-सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया दबाव, जुलाई में 6 प्रतिशत पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, सर्वे में दावा
धन का बंटवारा हो सकता है लेकिन ज्ञान का नहीं: जितेन्द्र साहू
गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर
Heat Wave: मानसून की देरी ने बढ़ाई चिंता, भीषण गर्मी और लू की वजह से तीन राज्यों में 100 से ज्यादा की मौत
बंधन बैंक ने समृद्ध ग्राहकों के लिए शुरू किया एलीट प्लस बचत खाता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सेक्टर-4 के निवासियों के लिए मिला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, विधायक देवेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सेक्टर-4 के निवासियों के लिए मिला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, विधायक देवेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण
Next Article फोटो पर सियासत : छत्तीसगढ़ में वैक्सीन सर्टिफिकेट में पीएम की जगह सीएम की फोटो क्यों? स्वास्थ्य मंत्री ने बताई वजह फोटो पर सियासत : छत्तीसगढ़ में वैक्सीन सर्टिफिकेट में पीएम की जगह सीएम की फोटो क्यों? स्वास्थ्य मंत्री ने बताई वजह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?