मुंबई (एजेंसी)। एक लंबे इंतजार के बाद Jio phone next की बिक्री का एलान हो गया है। Jio phone next को दिवाली के दिन से महज 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Jio phone next की वास्तविक कीमत 6,499 रुपये है। 1,999 रुपये में फोन लेने के बाद बाकि रकम 18 या 24 महीने की ईएमआई पर देनी होगी। यदि आप ईएमआई पर Jio phone next को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप सीधे 6,499 रुपये देकर फोन को खरीद सकते हैं। जियोफोन नेक्स्ट प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह गूगल एंड्रॉइड द्वारा बनाया गया एक विश्व स्तरीय ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे खास तौर पर भारत के लिए बनाया गया है।

जियो फोन नेक्स्ट की बुकिंग के लिए आप जियो की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी जियो स्टोर पर भी जा सकते हैं। Jio phone next को 7018270182 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करके भी बुक किया जा सकता है।
Jio phone next के लिए कंपनी ने कई सारे प्लान भी पेश किए हैं। सबसे सस्ता प्लान 300 रुपये है जिसके साथ 5 जीबी डाटा और 100 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। वहीं 450 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर QM 215 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक नैनो सिम लगेगा। इसमें 3500एमएएच की बैटरी भी है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे विकल्प हैं। हॉटस्पॉट की सुविधा नहीं है।




